फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   warning to three traders in greater noida from anil dujana gang

'लिफाफे में बंद है तुम्हारी मौत का सामान'

Tue, 15 Jul 2014 04:24 AM IST
Updated Tue, 15 Jul 2014 04:24 AM IST
विज्ञापन
warning to three traders in greater noida from anil dujana gang

‘15 दिन के अंदर भाईजी को बीस लाख रुपये पहुंचा दो...अगर पुलिस को खबर की तो पांच दिनों के अंदर जान से मार दिया जाएगा। लिफाफे में तुम्हारी मौत का सामान है।’ दादरी में दो व्यापारियों को पत्र के साथ कारतूस भेजकर रंगदारी मांगी गई।

विज्ञापन


वहीं एक अन्य व्यापारी को रविवार रात फोन पर रंगदारी के लिए धमकाया गया। व्यापारियों की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक दादरी कोतवाली क्षेत्र के अयोध्यागंज में अमित गर्ग और सुमित गर्ग की लोहे के गाटर की दुकानें हैं।
विज्ञापन


सोमवार सुबह जब दोनों ने अपनी दुकानें खोलीं तो उन्हें शटर के नीचे एक लिफाफा मिला। लिफाफों में पत्र और पिस्टल का कारतूस था। एक पत्र में अमित गर्ग से पंद्रह दिनों के अंदर बीस लाख रुपये रंगदारी देने की बात लिखी हैं। वहीं सुमित से दस लाख रुपये रंगदारी मांगी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोन करके मांगी 10 लाख की रंगदारी

warning to three traders in greater noida from anil dujana gang

पुलिस को सूचना देने पर पांच दिनों के अंदर जान से मारने की धमकी दी गई। पत्र के नीचे अनिल दुजाना का नाम लिखा है। वहीं दादरी निवासी इस्लामुद्दीन की ग्रेटर नोएडा में तुगलपुर में लोहे की दुकान है।

रविवार रात दस बजे एक शख्स ने उसे फोन पर दस लाख रुपये रंगदारी मांगी और न देने पर जान से मारने की धमकी दी। धमकी मिलने की जानकारी मिलने के बाद व्यापारी नगर पालिका के सभासद चंचल भाटी के नेतृत्व में दादरी कोतवाली पहुंचे।

उन्होंने सीओ अनुराग सिंह और कोतवाल से मुलाकात कर सारी बात बताई। एसपी देहात बृजेश कुमार ने कहा कि दादरी कोतवाली क्षेत्र में तीन व्यापारियों से रंगदारी की मांगने व धमकी देने के मामले प्रकाश में आए है। इनकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed