फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   wanted criminal of CBI arrested after 6 year

सीबीआई को 6 साल से दे रहा था चकमा, तुक्के में पुलिस के हत्थे चढ़ा सांप्रदायिक दंगे का आरोपी

Thu, 26 May 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 26 May 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
wanted criminal of CBI arrested after 6 year
गोपालगढ़ दंगे का आरोपी पुलिस गिरफ्त में - फोटो : अमर उजाला

छह साल से सीबीआई को चकमा देने वाला सांप्रदायिक दंगे के आरोपी को पुलिस ने तुक्के में गिरफ्तार किया। पुलिस बृहस्पतिवार को उसे अदालत में पेश करेगी। जहां पर सीबीआई उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेगी। एक माह पहले बिलासपुर के पास से एक ट्रक चालक ने अपने साथी के साथ कॉपर से भरा हुआ माल गायब किया था। 

विज्ञापन


मामले की जांच कर रहे क्राईम यूनिट छह बिलासपुर के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार  चालक को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुके हैं। इस मामले में पुलिस ने बुधवार को मास्टर माइंड जावेद पुत्र मोहम्मद हनीफ  गांव जोतरी पीपल थाना गोपालगढ़ जिला भरतपुर राजस्थान को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि वह छह साल पहले गोपालगढ़ में हुए सांप्रदायिक दंगे में वांछित अपराधी है। इस मामले की जांच सीबीआई द्वारा की जा रही है तथा इसको पकडने के लिए सीबीआई ने इस पर 10 हजार रुपये के ईनाम की भी घोषणा कर रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी की सूचना सीबीआई को दे दी है। बृहस्पतिवार को वह अदालत से इसका ट्रांजिट रिमांड लेगी। गौरतलब है कि छह साल पहले हुए दंगे में दस लोगों की मौत हो गई थी। आरोपी ने इन दिनों दिल्ली से लेकर राजस्थान में अपना ठिकाना बना रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed