{"_id":"506f0ed431928cf9fe06f91cd8062583","slug":"want-to-be-bechlor-father-abduct-child","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंवारा पिता बनने की चाहत में किया बच्चे का अपहरण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुंवारा पिता बनने की चाहत में किया बच्चे का अपहरण
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 26 Feb 2014 08:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंवारा पिता बनने की चाहत में छह वर्षीय बच्चे का अपहरण कर लिया। युवक की शादी नहीं हो रही थी। वह बच्चे का अपहरण कर अपने पास रखना चाहता था।
विज्ञापन
हालांकि यूपी के एटा निवासी आरोपी की मंशा ज्यादा दिन तक कायम नहीं रह सकी। उसके ऊपर पुलिस का दबाव पड़ा तो वह बच्चे को लावारिस बताकर गुड़गांव पुलिस के हवाले कर फरार हो गया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक छत्तर महिपालपुर इलाके में पत्नी व एक छह वर्षीय बच्चे गुल के साथ रहता है। 26 जनवरी को गुल महिपालपुर श्मशान घाट से संदिग्ध हालात में गायब हो गया। यहां पर छत्तर का कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था। वह खुद ही बच्चे को ढूंढता रहा।
विज्ञापन
उसे बच्चे का अपहरण करने का शक उसके परिचित जवाहरपुरा, एटा यूपी निवासी राकेश (24) पर हुआ। जब उसने राकेश से बच्चे के बारे में पूछा तो आरोपी ने बच्चा उसके पास होने की बात स्वीकार कर ली, मगर उसे देने से मना कर दिया।
पिता ने 15 फरवरी को इसकी शिकायत वसंत कुंज (नार्थ) थानाध्यक्ष मनमोहन सिंह को की। अपहरण का मामला दर्जकर पुलिस टीम ने जब तलाश तेज की तो आरोपी राकेश ने बच्चे को गुड़गांव की सिविल लाइंस थाना पुलिस के हवाले कर दिया। उसने गुड़गांव पुलिस को बताया था कि उसे बच्चा संदिग्ध हालत में मिला था।
बाद में पुलिस ने राकेश को पटियाला, पंजाब के एक गांव से गिरफ्तार कर लिया। यहां वह किसान बनकर काम कर रहा था। आरोपी ने बताया कि उसकी शादी नहीं हो रही थी। वह बच्चा अपने साथ रखना चाहता था, ताकि उसके पिता बनने की तमन्ना पूरी हो सके। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।