काम के बदले मांगी मजदूरी तो पिता-पुत्र ने खूब पीटा, मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वसंत कुंज इलाके में काम के बदले मजदूरी मांगना एक शख्स को भारी पड़ गया। पड़ोसी पिता-पुत्र ने पीड़ित मोहन पासवान (40) को अपने घर में बंधक बनाकर बुरी तरह पीटा।
पति की तलाश में जब पत्नी आरोपियों के घर पहुंची तो उसे शक हुआ। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में मोहन को एम्स अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी पुत्र कौशल को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पिता लाला फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक मूलरूप से बिहार निवासी मोहन परिवार के साथ रंगपुरी पहाड़ी इलाके में रहता था।
बकाया मांगने आरोपियों के घर गया था राजमिस्त्री
वह राजमिस्त्री का काम करता था। कुछ दिनों पूर्व उसने पड़ोस में रहने वाले लाला नामक शख्स के यहां काम किया था। लाला ने कुछ रुपये उसे दे दिए थे, लेकिन बाकी रुपयों को देने में वह आनाकानी कर रहा था। 15 अगस्त को मोहन बकाया रुपये लेने लाला के घर गया था।
आरोप है कि लाला व उसके बेटे कौशल ने कहासुनी के बाद मोहन को बंधक बना लिया और कमरे में बंद कर उसे बुरी तरह पीटा। इधर शांति अपने पति को ढूंढती हुई लाला के घर पहुंची।
शक होते ही शांति ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोहन को लाला के घर से गंभीर हालत में मुक्त कराया। अस्पताल ले जाने पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।