{"_id":"58790d394f1c1b577fbab610","slug":"volleyball-player-spat-on-five-young-men-beat-and-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहासुनी पर युवकों ने वालीबॉल खिलाड़ी की पीट-पीटकर की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कहासुनी पर युवकों ने वालीबॉल खिलाड़ी की पीट-पीटकर की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 14 Jan 2017 03:22 PM IST
विज्ञापन
rohit khapda
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहिणी सेक्टर-15 में बृहस्पतिवार रात पांच युवकों ने कहासुनी पर वालीबॉल खिलाड़ी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। हमलावरों ने उन्हें चाकू व गोली भी मारी। प्रारंभिक जांच में इलाके में वर्चस्व की लड़ाई की वजह से हत्या की बात सामने आई है। पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। मृतक पर कई आपराधिक मामले दर्ज थे।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, रोहित खापड़ा (26) परिवार सहित मोतीबाग इलाके में रहते थे। उनके पिता जोगिंदर खापड़ा सुब्रोतो पार्क स्थित एयरफोर्स स्कूल में वालीबॉल के प्रशिक्षक हैं। रोहित का परिवार पहले रोहिणी सेक्टर-16 में रहता था। कुछ समय पहले परिवार मोतीनगर में रहने लगा था।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार रात रोहित सेक्टर-16 रोहिणी में अपनी बुआ के घर आए थे। इसके बाद वे अपने दोस्त विवेक नेगी के साथ रोहिणी सेक्टर-15 स्थित मार्केट घूमने गए। जहां मुकेश ठाकुर, राहुल, शेखर और प्रशांत शराब पी रहे थे। रोहित की उनसे किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
विवेक के मुताबिक, आरोपियों ने रोहित पर लाठी-डंडा और चाकू से वार कर दिया। इसी बीच एक ने रोहित को गोली भी मारी। विवेक ने उन्हें बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। घायल अवस्था में रोहित को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।