दो साल का बेटा मृत मां को ढूंढता है, इसलिए पिता ने भी लिखा ये दर्दनाक सुइसाइड नोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजय के पास से एक सुइसाइड नोट मिला है जिसमें उसने लिखा है कि दो साल का बेटा अपनी मां को ढूंढता है यह उसे बहुत बुरा लग रहा है। इसी वजह से वह खुदकुशी कर रहा है।
पुलिस के मुताबिक सुइसाइड नोट पर विजय का हस्ताक्षर नहीं है लेकिन बताया जा रहा है कि लिखावट विजय की ही है। पुलिस अब मामले की छानबीन में जुटी है।
प्रिया ने पंखे से लटककर जान दे दी थी
जानकारी के मुताबिक विजय परिवार के साथ कैलाश नगर में किराए के मकान में रहता था। वह गांधी नगर स्थित एक दुकान पर टेलर का काम करता था। उसकी चार साल पहले प्रिया से शादी हुई थी और दो साल का बेटा है। जांच में पुलिस को पता चला कि कुछ दिनों से विजय का काम ठीक नहीं चल रहा था।
इसकी वजह से अकसर घर में पत्नी से झगड़ा होता था। तनाव की वजह से गत 22 मार्च को प्रिया ने पंखे से लटककर जान दे दी। उसके बाद से विजय तनाव में रहने लगा। पड़ोस में रहने वाले उसके बड़े भाई ने उसके बेटे को अपने साथ रखने लगे।
शुक्रवार रात विजय खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह जब संजय उसके पास पहुंचा तो उसने भाई को पंखे से लटका हुआ पाया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर उसका पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के मुताबिक उसने अपने सुइसाइड नोट में अकेलापन को भी कारण बताया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।