रेप कर छत पर जिंदा जलाई गई नाबालिग की मौत, नहीं दे सकी बयान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिसरख कोतवाली क्षेत्र के तिगरी गांव में दुष्कर्म के बाद जलाई गई किशोरी की आज सुबह दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई। डॉक्टरों के मुताबिक, 80 फीसदी जल चुकी किशोरी की स्थिति में अभी तक कोई खास सुधार नहीं हो रहा था और उसने बुधवार सुबह अंतिम सांस ली। उसकी हालत शुरू से ही इतनी नाजुक बनी हुई थी, जिससे पुलिस किशोरी का बयान दर्ज नहीं कर सकी।
सोमवार देर रात दसवीं की छात्रा से प्रेमी अजय ने घर में घुसकर पहले दुष्कर्म किया इसके बाद जिंदा जला दिया। चीख सुनकर रात करीब 2:30 बजे किशोरी के माता-पिता छत पर पहुंचे तब तक वह काफी जल चुकी थी।
पिता ने तुरंत पुलिस को फोन पर सूचना दी। पुलिस ने पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, सुबह करीब 5 बजे आरोपी को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
अलग-अलग समुदाय का है मामला
बताया जा रहा है कि दोनों के बीच दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सीओ थर्ड राकेश यादव ने बताया कि पीड़िता का बयान लेने के लिए मजिस्ट्रेट सफदरजंग अस्पताल गए थे, लेकिन डॉक्टरों ने मना कर दिया। किशोरी की हालत में सुधार होने के बाद ही अब उसका बयान लिया जाएगा।
मामला अलग-अलग समुदाय का होने के चलते पुलिस एहतियात बरत रही है। किसी प्रकार की हिंसा न हो इसलिए गांव में मंगलवार को भी पुलिस बल तैनात किया गया है।
दो इंस्पेक्टर की ड्यूटी शिफ्ट में लगाई गई है। हालांकि, आरोपी के गिरफ्तार हो जाने के कारण गांव में स्थिति सामान्य है।