{"_id":"3f2c196aa02e4d1221abba50d60a4640","slug":"vein-cut-young-man-in-police-custody-stirred","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कस्टडी में युवक ने नस काटी, हड़कंप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस कस्टडी में युवक ने नस काटी, हड़कंप
अमर उजाला, साहिबाबाद
Updated Thu, 12 Jun 2014 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुलसी निकेतन चौकी में पुलिस कस्टडी में एक आरोपी के हाथ की नस काटने की सूचना से हड़कंप मच गया। आननफानन में आला अधिकारियों ने फोन पर मामले की जानकारी ली। बाद में मामला एक आरोपी के खुद को चोटिल करने का निकला। पुलिस ने आरोपी का इलाज कराकर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
बुधवार दोपहर को तुलसी निकेतन चौकी में एक युवक द्वारा अपने हाथ की नस काटने की सूचना साहिबाबाद थाने को मिली। इस पर एसओ तुरंत चौकी दौड़े और मामले की जांच की। एसओ साहिबाबाद हरिदयाल यादव ने बताया कि 18 मई को हर्ष विहार इलाके में रहने वाली एक किशोरी को पास ही रहने वाले दो सगे भाई आकाश और विकास बहला फुसलाकर ले गए थे।
विज्ञापन
बुधवार को उन्हें गिरफ्तार कर सुबह चौकी लाया गया था। दोनों से पूछताछ चल ही रही थी कि आकाश ने अपने बाएं हाथ की उंगली में लगी चोट को नुकीली चीज से खुरचकर खून निकालने की कोशिश की। पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया और तुरंत पास ही के एक निजी अस्पताल में ले गए।
विज्ञापन
इसके बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है। सीओ बार्डर अरविंद यादव ने बताया कि युवक ने अपनी चोट को खुरचने की कोशिश की थी। नस काटने जैसा कोई मामला नहीं है।