फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   vehicle thief gang arrested in noida

वाहन चोर गिरोह गिरफ्तार, 5 स्कूटी व तमंचा सहित नशीला पदार्थ बरामद

Sat, 03 Feb 2018 10:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 03 Feb 2018 10:20 AM IST
विज्ञापन
vehicle thief gang arrested in noida
- फोटो : लाल सिंह

सेक्टर-24 पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी की 5 स्कूटी और एक-एक किलो गांजा बरामद किया है। आरोपियों ने कई अन्य घटनाएं भी कबूल की हैं। इनसे तमंचा भी बरामद हुए हैं। गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि बेरोजगारी की वजह से वे चोरी करने लगे।

विज्ञापन


सीओ द्वितीय राजीव कुमार ने बताया कि सेक्टर-11 के पास यह लोग स्कूटी से आए थे। बदमाश गाजियाबाद के खोड़ा से गांजा लेकर बेचने आ रहे हैं, इसकी सूचना मुखबिर से मिल गई और पुलिस ने दोनों को दबोच लिया।
विज्ञापन


उनके कब्जे से नशीला पदार्थ, स्कूटी, तमंचा व चाकू भी बरामद हुआ। पुलिस ने थाने लाकर पूछताछ की तो आरोपियों की पहचान गाजियाबाद के खोड़ा गली नंबर 4 निवासी सचिन चमोला और ललित उर्फ लकी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिन पहले भी सेक्टर-20 थाने से जेल जा चुका है। आरोपियों ने चार स्कूटी एक अन्य स्थान से बरामद कराई। उन्होंने बताया कि 2 स्कूटी बेच दी है। पुलिस उसकी बरामदगी के लिए भी प्रयास कर रही है।

आरोपियों ने बताया कि यह गिरोह केवल स्कूटी चुराता है। पढ़ाई कम होने के कारण नौकरी नहीं मिली और जेब खर्च पूरा न होने के कारण उन लोगों ने वाहन चोरी करना शुरू कर दिया है। अब तक करीब 15 वाहनों को चुराने की बात सामने आई ह्रै।

पुलिस के सामने तमंचा लेकर एक्शन में खिंचाई फोटो

vehicle thief gang arrested in noida

आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस कर मीडिया को इसकी जानकारी दी। इस दौरान सेक्टर-24 पुलिस बरामद वाहनों और सामान के साथ आरोपियों की फोटो खिंचाने के लिए उन्हें हवालात से बाहर लेकर आई।

फोटो के लिए बरामद असलहा और गांजा पुलिस ने आरोपियों को दे दिया। अचानक आरोपी सचिन चमोला तमंचा हाथ में लेकर एक्शन में फोटो कराने लगा। इस दौरान कुछ भी हादसा हो सकता था।

यदि तमंचे में कारतूस होता और आरोपी उसे चला देता तो कुछ भी हो सकता था। वहीं इस तरह से वह भागने की कोशिश भी कर सकते थे मगर पुलिस उन्हें डांटने-फटकारने के बजाए हंस रही थी। इससे पुलिस की लापरवाही का अंदाजा लगाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed