{"_id":"5ac2ce4384c26ae69d2e9fb2e9587e4c","slug":"vehicle-thief-arrested-with-buyer","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़कियों पर रौब झाड़ने को खरीदता था चोरी की गाड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लड़कियों पर रौब झाड़ने को खरीदता था चोरी की गाड़ी
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 07 Mar 2014 04:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली के रानीबाग पुलिस ने दो वाहन चोर और दो खरीददार को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से वाहन चोरी के 12 मामले सुलझाने का दावा किया है। इनकी निशानदेही पर 12 वाहन बरामद किया है।
साथ ही पुलिस को इनके पास से एक पिस्टल और आठ जिंदा कारतूस मिले हैं। पकड़े गए दो आरोपियों पर हत्या और लूट के मामले दर्ज हैं।
यह भी पढ़ें: घुमाने के बहाने बनाया बंधक, 10 दिन तक गैंगरेप
आरोपियों की पहचान बिकेश निवासी अलीगढ़, मुकेश निवासी कंझावला के रूप में हुई। पुलिस ने इनके निशानदेही पर दो खरीददार अमरजीत सिंह निवासी भिवानी और बिट्टू निवासी करावल नगर को गिरफ्तार कर ग्यारह वाहन बरामद कर लिया।
बरामद वाहनों में कार और मोटरसाइकिल शामिल है। पुलिस ने बताया कि अमरजीत रोहतक स्थित पॉलीटेक्निक कॉलेज में पढ़ता है। वह लड़कियों पर रौब झाड़ने के लिए चोरी का वाहन खरीदता था।
विज्ञापन
जबकि बिकेश, बदायूं से अवैध हथियार लाकर दिल्ली में बेचता है। वहीं मुकेश पर अपहरण कर हत्या करने का मामला दर्ज है। जबकि बिट्टू पर हत्या समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन