{"_id":"501f3afda17d5edbd7ebbc32a38cf262","slug":"unused-bullet-found-at-israeli-embassy","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस्राइली डिप्लोमैट के घर फायरिंग में नया खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इस्राइली डिप्लोमैट के घर फायरिंग में नया खुलासा
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 08 Jul 2014 09:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के वसंत विहार इलाके में इस्राइली एंबेसी के स्टाफ क्वार्टर के पास फायरिंग मामले में मंगलवार को नया खुलासा सामने आया है। पुलिस को मौके से बगैर चला हुआ कारतूस मिला था।
विज्ञापन
आरोपियों ने मौके पर कई राउंड फायर करने की कोशिश की होगी। मामले की तफ्तीश में ये बात सामने आई है कि आरोपियों ने जान बूझकर एंबेसी के फ्लैटों की तरफ फायरिंग की थी।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के सूत्रों के अनुसार पुलिस को मौके से आवाज करने वाली गन का बिना चलाकारतूस मिला है। हालांकि दिल्ली पुलिस अधिकारी मौकेसे खोखा मिलने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
फ्लैटों के सिक्योरिटी गार्ड प्रवीण कुमार ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि मौके पर बहुत तेज आवाज हुई थी। इसका मतलब आरोपियों ने मौके पर एक राउंड फायरिंग की थी। मगर पुलिस को मौके से खोखे नहीं मिले हैं। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि खोखा आरोपियों की गाड़ी में ही गिर गया था।
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियां के अनुसार सिक्योरिटी गार्ड प्रवीण कुमार ने गोली चलने की सूचना 100 नंबर पर देने की बजाय फोन कर थाने में दी थी।
गौरतलब है कि शनिवार रात वसंत विहार इलाके में इस्राइली एंबेसी के राजनयिकों के फ्लैटों की तरफ इनोवा कार में सवार एक शख्स ने खिड़की से हाथ बाहर निकाल कर फायरिंग की थी। एक दिन बाद यानी रविवार को मामले की तफ्तीश दक्षिण जिला पुलिस से लेकर स्पेशल सेल को सौंप दी थी।