फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Uncle rapes a minor for revenge with his wife

बदला लेने के लिए पत्नी की भतीजी से रेप

Mon, 30 Jun 2014 03:35 AM IST
Updated Mon, 30 Jun 2014 03:35 AM IST
विज्ञापन
Uncle rapes a minor for revenge with his wife

एक शख्स की पत्नी ने उसकी मर्जी के खिलाफ अबॉर्शन करा लिया तो शख्स ने उसकी भतीजी से रेप कर इसका बदला चुकाया। यह घटना ग्रेटर नोएडा के कासना कोतवाली क्षेत्र की एक सोसायटी की है।

विज्ञापन


जहां एक 40 साल के कलयुगी मौसा ने डरा धमकाकर अपनी 14 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म कर डाला। घटना के बारे में आरोपी की पत्नी को पता चला तो उसने पुलिस को सूचना दी और उसे गिरफ्तार कराया।
विज्ञापन


एसपी देहात डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी की पत्नी गर्भवती थी, लेकिन वह अभी बच्चा पैदा करने के खिलाफ थी। इसीलिए उसने पति के मर्जी के खिलाफ जाकर अबॉर्शन करा लिया। इससे नाराज आरोपी ने उससे बदला चुकाने के लिए उसकी बहन की बेटी से रेप कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

झारखंड से मौसा घर घुमने आई थी किशोरी

Uncle rapes a minor for revenge with his wife

पिछले सप्ताह राम सिंह की पत्नी अपनी बहन के घर झारखंड गई थी। वहां से वह उसकी 14 साल की बेटी को ग्रेटर नोएडा घुमाने के लिए अपने साथ ले आई। शुक्रवार को रामसिंह ने काम पर जाने से इंकार कर दिया।

घर पर वह और उसकी साली की बेटी अकेले रह गए। आरोप है कि राम सिंह ने अपनी उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। रात में जब रामसिंह की पत्नी घर वापस आई तो किशोरी ने अपने मौसा की करतूत बताई।

घटना के बाद महिला ने पुलिस को फोन किया और घटना के बारे में बताते हुए आरोपी पति के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराकर उसे गिरफ्तार करा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed