फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Uber cab driver murder, neck noose was made of the car seat belt

उबर कैब चालक की हत्या, कार की सीट बेल्ट से बना था गले में फंदा

Fri, 16 Sep 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 16 Sep 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
Uber cab driver murder, neck noose was made of the car seat belt
- फोटो : Demo Pic

सेक्टर-62 काला पत्थर अंडरपास के पास बृहस्पतिवार सुबह कार में उबर कैब चालक का शव बरामद हुआ। सेक्टर-58 पुलिस ने जेब से मिले मोबाइल व पहचान पत्र से उसकी पहचान की। 

विज्ञापन


चालक दिन में कार चलाता था, लेकिन बुधवार रात कार लेकर निकला था। पुलिस हत्या का मामला दर्ज करके जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, साले रमन चौहान के साथ सुखबीर (36) गाजियाबाद में रहकर अपनी कार को उबर के लिए चला रहा था। बृहस्पतिवार सुबह 7:30 बजे उसकी कार काला पत्थर अंडरपास के पास खड़ी मिली। 

विज्ञापन

दो दिन पहले साले की बीवी से कही थी मरने की बात

Uber cab driver murder, neck noose was made of the car seat belt
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र

राहगीरों ने कार में उसे मृत अवस्था में देखा। सुखबीर चालक सीट पर था और पिछली सीट की बेल्ट से गले में फंदा लगा हुआ था। पुलिस हत्या के कोण से मामले की जांच कर रही है।

सीओ द्वितीय अरविंद यादव ने बताया कि दो दिन पहले उसने साले की बीवी से मरने की बात कही थी। वह काफी समय से बीमार चल रहा था। उसे सांस लेने में तकलीफ होती थी जिसकी दवाई भी खा रहा था। इसके चार बच्चे हैं।

प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पिछली सीट की बेल्ट से गला कसा मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का पता चल सकेगा, लेकिन पुलिस हत्या के कोण से भी मामले की जांच कर रही है।
-अरविंद यादव, सीओ द्वितीय

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed