{"_id":"594957374f1c1bac208b45a0","slug":"uber-cab-driver-loot-in-noida-withen-two-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा में उबर कैब चालक समेत चार को लूटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नोएडा में उबर कैब चालक समेत चार को लूटा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 21 Jun 2017 10:43 AM IST
विज्ञापन
एप से बुक होने वाली कैब।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईटेक शहर नोएडा में बेखौफ बदमाशों ने 24 घंटे में चार लोगों को सरेराह लूट लिया। लूट की हर वारदात केबाद बदमाश आसानी से भाग निकले। भागते हुए बदमाशों का कहीं भी पुलिस से सामना तक नहीं हुआ। इन वारदातों ने नोएडा पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। खास बात ये है कि यूपी पुलिस के महानिदेशक (डीजीपी) सुलखान सिंह ने दो दिन पहले (शनिवार को) ही गौतमबुद्धनगर में बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
पैदल घूम रहे चार बदमाशों ने लूटी कैब
पैदल घूम रहे चार बदमाशों ने सोमवार रात उबर कैब चालक को मारपीटकर कार लूट ली। कार लूट की ये वारदात राम पार्क लोनी निवासी नसीम खान के साथ हुई। नसीम पूजा कॉलोनी गाजियाबाद निवासी दीपक की स्विफ्ट कार उबर कैब में चलाता है। दीपक ने बताया कि सोमवार देर रात नसीम सवारी छोड़ने नोएडा गया था। सवारी छोड़ने के बाद मंगलवार तड़के तीन बजे उसने सेक्टर-44 में चाय पी। यहां से वह कार लेकर चला और कुछ दूर जाकर पेशाब करने के लिए रुक गया। इसी दौरान पैदल घूम रहे चार बदमाश वहां पहुंचे और नसीम को मारपीटकर कार में बंधक बना लिया।
विज्ञापन
बदमाश नसीम को बंधक बना नोएडा की सड़कों पर घूमते रहे। इस दौरान बदमाश लगातार नसीम की पिटाई कर रहे थे और उससे पूछ रहे थे कि कार में जीपीएस कहां लगा है। कार में जीपीएस नहीं लगा था। नसीम के मना करने पर बदमाशों को यकीन नहीं हो रहा था और वह गुस्से में उसकी और पिटाई कर रहे थे।
विज्ञापन
काफी देर तक नसीम को पीटने के बाद बदमाशों को जब यकीन हो गया की कार में जीपीएस नहीं है तो उन्होंने नसीम के तीन मोबाइल फोन व तीन हजार रुपये लूटकर एक्सप्रेस-वे किनारे फेंक दिया। इसके बाद बदमाश स्विफ्ट कार लेकर फरार हो गए।
फिर थाना सेक्टर-39 पुलिस ने सीमा विवाद में उलझाया मामला
लूट केबाद पीड़ित सुबह तक रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस केचक्कर काटता रहा। थाना सेक्टर-39 और थाना एकस्प्रेस-वे पुलिस सुबह तक सीमा विवाद में फंसे रहे। दोनों थाने एक-दूसरे के क्षेत्र में वारदात होने की बात कह पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज करने से पल्ला झाड़ रहे थे। अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद थाना सेक्टर-39 पुलिस ने मंगलवार सुबह कैब लूट की एफआईआर दर्ज की। दो दिन पहले सेक्टर-100 में बाइक सवार बदमाशों ने दो इंजीनियरों को लूटने का प्रयास किया था। विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचे की बट मार एक इंजीनियर का सिर फाड़ दिया था। दो दिन बाद भी थाना सेक्टर-39 व 49 पुलिस सीमा विवाद में उलझी हुई है। इस वजह से अब तक इंजीनियरों की एफआईआर दर्ज नहीं हो सकी है।
मिर्च स्प्रे कर दो लैपटॉप लूट लिए
बदमाश कार पंचर कर लैपटॉप चोरी नहीं कर सके तो उन्होंने आंख में मिर्च स्प्रे डालकर कार में रखे दो लैपटॉप लूट लिए। लूट की ये वारदात सुखदेव विहार दिल्ली निवासी राहुल कक्कड़ के साथ हुई। ग्रेटर नोएडा में उनका व्यापार है। मंगलवार को वह पेटे केसाथ कार से दिल्ली से ग्रेटर नोएडा जा रहे थे। महामाया फ्लाई ओवर के पास बाइक सवार बदमाशों ने उनकी कार पंचर कर दी। बावजूद ड्राइवर कार चलाते हुए सेक्टर-41 पहुंचा और एक दुकान पर पंचर ठीक कराने लगा। इस दौरान राहुल व उनका बेटा कार में ही बैठे थे। तभी एक युवक उनके पास आया और आंख में मिर्च स्प्रे कर कार में रखे दो लैपटॉप लूट ले गया। पीड़ित ने थाना सेक्टर-49 में एफआईआर दर्ज कराई है।
ऑटो में बैठाकर लूट लिए 44 हजार रुपये
ऑटो में बैठाकर बदमाशों ने एक व्यक्ति से 44 हजार रुपये लूट लिए। लूटी की ये वारदात खानपुर मेरठ निवासी कारोबारी संदीप कुमार केसाथ हुई। सोमवार देर रात वह दिल्ली से दुकान का सामान खरीदने के लिए आनंद बस अड्डे उतरे थे। रात दो बजे उन्होंने बस अड्डे से कश्मीरी गेट जाने के लिए ऑटो पकड़ा। ऑटो में पहले से कुछ लोग बैठे थे। कश्मीरी गेट ले जाने की जगह ऑटो चालक उन्हें नोएडा सेक्टर-62 ले आया। यहां लाकर बदमाशों ने कारोबारी से मारपीटकर 44 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद उन्हें सेक्टर-62 स्थित काला पत्थर अंडर पास केउतार बदमाश फरार हो गए। थाना सेक्टर-58 पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर केस की जांच कर रही है।
इंजीनियर से मोबाइल लूटा
सोमवार रात बाइक सवार बदमाशों ने फिल्म सिटी के सामने सेक्टर-12 निवासी संजय कुमार से मोबाइल लूट लिया। संजय सेक्टर-126 स्थित एचसीएल कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। वह कंपनी की बस से फिल्म सिटी उतरे थे और घर जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रहे थे। जिस वक्त बाइकर्स ने उनका मोबाइल लूटा, वह किसी से फोन पर बात कर रहे थे। मामले में पीड़ित ने थाना सेक्टर-20 में शिकायत दी है।