{"_id":"23297beded97fb983f3699bc75b42139","slug":"two-youths-killed-in-meerut-old-vijayanagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराना विजयनगर के दो युवकों की मेरठ में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुराना विजयनगर के दो युवकों की मेरठ में मौत
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 28 Jul 2014 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोस्त के साथ बहन के यहां सिंदारा लेकर जा रहे युवक की बाइक शनिवार रात हापुड़-किठौर मार्ग पर अटौला के पास पेड़ से टकरा गई। इसमें दोनों युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
पुराना विजय नगर, गाजियाबाद निवासी राकेश (32) पुत्र किरन सिंह की बहन शादी परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के गांव चितवाना शेरपुर में हुई है। शनिवार रात राकेश अपने दोस्त संजय (35) पुत्र रामस्वरूप के साथ बहन के सिंदारा लेकर चला था।
विज्ञापन
हापुड़-किठौर मार्ग पर मुंडाली थाना क्षेत्र में काली नदी के पुल के आगे अटौला गांव के पास बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। इससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर शफियाबाद लोटी चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की जेब से बरामद मोबाइल में दर्ज नंबर के आधार पर शिनाख्त होने पर पुलिस ने परिजनों को हादसे से अवगत कराया। साथ ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
तेज बाइक चलाने से नहीं माने
हादसे की सूचना पर पहुंचे सोनू पुत्र किरन ने बताया कि दोनों युवक बहुत तेज बाइक चलाते थे। कई बार मना किया गया, लेकिन नहीं माने। इसकी कीमत दोनों को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। बता दें कि हादसे के समय दोनों में से किसी ने हेलमेट नहीं लगाए थे।