{"_id":"598815564f1c1b4d668b48ec","slug":"two-women-fight-on-bath-in-bathroom-in-gurugram","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाथरूम में पहले नहाने को लेकर हुई दो महिलाओं की लड़ाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाथरूम में पहले नहाने को लेकर हुई दो महिलाओं की लड़ाई
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Mon, 07 Aug 2017 12:55 PM IST
सार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गांव खांडसा में किराए पर रहने वाली दो महिलाओं के बीच बाथरूम में पहले नहाने को लेकर झगड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों में हाथा पाई होने लगी। इस दौरान बीच बचाव करने आए महिला के पति पर दूसरी महिला ने छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मूल रूप से बोकारो निवासी रुचि (काल्पनिक नाम) गांव खांडसा में किराए पर रहती है। यहां एक अन्य महिला नेहा (काल्पनिक नाम) भी किराए पर रहती है। जिस मकान में वे रहते हैं वहां कुछ अन्य किराएदार भी रहते हैं जिनका बाथरूम एक ही है।
विज्ञापन
22 जुलाई को सुबह करीब साढ़े 8 बजे रूचि और नेहा में नहाने को लेकर कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों में मारपीट होने लगी। इस दौरान दोनों में बीच बचाव करने के लिए नेहा के पति महेंद्र भी आ गए। जिन्होंने रूचि और नेहा को पकड़कर अलग कर दिया।
विज्ञापन
रूचि ने आरोप लगाया कि इस दौरान महेंद्र ने उसके साथ छेड़छाड़ की है। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी है। जिस पर शुक्रवार को पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-37 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमित कुमार ने बताया कि घटना 22 जुलाई की है। महिला ने इस मामले में अब ब्यान दर्ज कराए हैं जिसके बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।