फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   two teenagers were performing stunt without helmet, one died and one injured

बिना हेलमेट पहने कर रहे थे स्टंट, हो गया ये खतरनाक हादसा

Wed, 06 Dec 2017 10:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 06 Dec 2017 10:50 AM IST
विज्ञापन
two teenagers were performing stunt without helmet, one died and one injured
stunt by bullet - फोटो : अमर उजाला

जहांगीरपुरी के मुकुंदपुर इलाके में मंगलवार सुबह निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर स्टंट करने के दौरान बुलेट सवार दो किशोर फ्लाईओवर से नीचे गिर गए। पुलिस ने दोनों को बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


जहां डॉक्टरों ने एक किशोर को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे को लोकनायक अस्पताल में रेफर कर दिया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस के अनुसार, मृत किशोर की शिनाख्त करण उर्फ कन्नू (15) और घायल किशोर की पहचान विकास (17) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


दोनों मुकुंदपुर इलाके में रहते थे। करण सरकारी स्कूल की सातवीं कक्षा में पढ़ता था। मंगलवार सुबह साढ़े सात बजे पुलिस को सूचना मिली कि मुकुंदपुर में निर्माणाधीन फ्लाई ओवर से दो लोग नीचे गिर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने जख्मी दोनों किशोरों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने करण को मृत घोषित कर दिया। वहीं विकास को इलाज के लिए लोक नायक अस्पताल रेफर कर दिया।

तेज रफ्तार बुलेट के रेलिंग से टकराने के वजह से हुआ हादसा

two teenagers were performing stunt without helmet, one died and one injured
stunt by bullet - फोटो : अमर उजाला
जांच के दौरान पुलिस को पीड़ितों की बुलेट फ्लाई ओवर पर मिली। पुलिस ने देखा कि रेलिंग व सड़क पर बाइक के पहिए के घसीटने का निशान हैं। पुलिस ने आशंका जताई है कि तेज रफ्तार बुलेट रेलिंग से टकरा गई होगी, जिसकी वजह से बुलेट पर सवार दोनों किशोर नीचे गिर गए होंगे।

स्टंट के बारे में पूछे जाने पर पुलिस ने बताया कि अभी तक घटना का कोई चश्मदीद नहीं मिला है। घायल विकास का बयान होने के बाद ही हादसे के सही कारणों का पता चल पाएगा। हालांकि पुलिस सूत्रों का कहना है कि आस पास के इलाके में रहने वाले लोग अक्सर फ्लाईओवर पर आकर बाइक से स्टंट करते हैं।

फिलहाल पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि सुबह में इस फ्लाई ओवर पर कई युवक बाइक लेकर पहुंचते हैं और वहां स्टंट करते हैं।

लापरवाही की वजह से हुआ हादसा
1. मुकुंदपुर फ्लाईओवर पर अभी निर्माण कार्य चल रहा है। इसे आम लोगों के लिए नहीं खोला गया है। ऐसे में दोनों किशोर कैसे फ्लाईओवर पर पहुंच गए। 
2. फ्लाई ओवर के निर्माण का कार्य पीडब्ल्यूडी कर रही है। फ्लाईओवर पर चढ़ने से पहले कोई अवरोधक क्यों नहीं लगाया है और न ही कोई गार्ड मौजूद है। 
3. 15 साल के किशोर को परिवार वालों ने बुलेट ले जाने की इजाजत कैसे दी। बुलेट करण के पिता का है।
4. बुलेट पर सवार दोनों किशोरों ने हेलमेट भी नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed