फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   two teachers lost their family members in suicide in faridabad

दो टीचरों का उजड़ा परिवार, एक टीचर के पति ने तो दूसरी की बेटी ने खुदकुशी की

Thu, 20 Jul 2017 10:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 20 Jul 2017 10:13 AM IST
विज्ञापन
two teachers lost their family members in suicide in faridabad
demo pic

फरीदाबाद में रहने वाली एक टीचर ने पति तो दूसरी टीचर ने बेटी को खो दिया। दूसरे स्कूल में दाखिला कराने से गुस्साई किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। दूसरी टीचर के पति ने अकेले में फांसी लगाकर जान दे दी।

विज्ञापन


सेक्टर 28 निवासी राकेश मलिक पत्नी होली चाइल्ड स्कूल में टीचर हैं। डीपीएस में पढने वाली 16 साल की बेटी मोक्षिता का दाखिला दंपति ने होली चाइल्ड स्कूल में करवा दिया था। दंपति के मुताबिक इससे बेटी उनकी आंखों के सामने रहती और उसकी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान दिया जा सकता।
विज्ञापन


यह बात बच्ची को नागवार गुजरी और मंगलवार दोपहर बाद उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान ने दी। सेक्टर 28 चौकी इंचार्ज एसआई बसंत कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर  पोस्टमॉर्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओमेक्स हाइट्स सेक्टर 86 निवासी निहारिका गोल्ड फील्ड स्कूल में टीचर हैं। मंगलवार दोपहर बाद छुट्टी होने पर घर लौटीं। पति हेमंत का कमरा बंद देखा तो दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया।

अनहोनी की आशंका पर उन्होंने नौकरानी की मदद से दरवाजा तोड़ दिया। अंदर पहुंची तो देखा कि हेमंत शर्मा का शव रस्सी के सहारे पंखे से लटक रहा था। उनकी चीख पुकार सुनकर इकट्ठा हुए पड़ोसियों ने पुलिस को फोन कर दिया।


निहारिका ने पुलिस को बताया कि मंगलवार सुबह हेमंत ही उन्हें कार से स्कूल छोडने गए थे। वह रोज की तरह शांत थे,  हेमंत ंने आत्महत्या क्यों की इसकी वजह उन्हें नहीं पता। एसएचओ भूपानी ने बताया कि पंचनामा के बाद पोस्टमॉर्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed