{"_id":"58149de84f1c1b6779bc20b7","slug":"two-stabbed-in-mayur-vihar-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्ष विहार में चाकू मारकर युवक की हत्या, दूसरा जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हर्ष विहार में चाकू मारकर युवक की हत्या, दूसरा जख्मी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 31 Oct 2016 11:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर्ष विहार इलाके में एक युवक ने अपने दो दोस्तों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। गंभीर हालत में दोनों को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक की शिनाख्त कस्बा सिरौली, बरेली निवासी शाहनवाज खां (22) के रूप में हुई है। हमले में घायल नदीम (22) की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है,आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक शाहनवाज अपने परिवार के साथ सुंदर नगरी में रहता था। इसके परिवार में पिता मुन्ना बैग उर्फ साजिद व दो बहनें हैं। शाहनवाज का चप्पल बनाने का काम था। शुक्रवार रात आठ बजे शाहनवाज, नदीम व एक अन्य दोस्त ने साथ में खाना खाया।
विज्ञापन
बाद में तीनों अपने-अपने घर जाने लगे। इस बीच साथ में मौजूद युवक का शाहनवाज से झगड़ा हो गया। आरोप है कि युवक ने शाहनवाज को चाकू मार दिए। नदीम ने जब बीच-बचाव का प्रयास किया तो आरोपी ने उसे भी चाकू मार दिए। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
गंभीर हालत में नदीम व शाहनवाज को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने शाहनवाज को मृत घोषित कर दिया। नदीम का इलाज जारी है। पुलिस ने आरोपी दोस्त की पहचान कर ली है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।