फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two run down two waiters, arrested

पेशाब करने की बहस पर दो को कार से कुचल मार डाला

Sat, 01 Feb 2014 11:46 AM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 01 Feb 2014 11:46 AM IST
विज्ञापन
Two run down two waiters, arrested

 इनमें से दो की पहचान प्रवीण व अलाद्दीन (दोनों की उम्र 19 वर्ष) के रूप में हुई, जबकि दो आरोपी नाबालिग हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी उक्त कार से लूट की वारदात को भी अंजाम दे चुके हैं।

विज्ञापन


दक्षिण जिले के डीसीपी बीएस जयसवाल ने बताया कि 18/19 जनवरी की रात करीब दो बजे वेटरों का समूह फार्म हाउस में एक पार्टी में काम कर एनएच-8 होकर घर लौट रहा था। इस दौरान रास्ते में कुछ युवक पेशाब कर रहे थे। छींटे पड़ने पर वेटरों ने इसका विरोध किया तो पांच युवकों ने डंडों से वेटरों की पिटाई करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


वेटरों की संख्या ज्यादा थी। उन्होंने भी युवकों को पीट दिया। वेटरों के भारी पड़ने पर युवक अपनी स्विफ्ट कार में सवार होकर फरार हो गए। आरोप है कि कुछ देर बाद युवक तेज रफ्तार से कार चलाते हुए लौटे और दो वेटरों-नेपाल निवासी राजू (23) और बिहार निवासी रामगोपाल यादव (45) पर चढ़ा दी।vasant kunj murder
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान अन्य वेटरों ने बिजली की पोल की आड़ लेकर खुद को बचाया। राजू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रामगोपाल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था। हत्या का मामला दर्ज करने के बाद वसंतकुंज (साउथ) थानाध्यक्ष वेदप्रकाश, एसआई विजय कौशिक, हवलदार गुलाबचंद, सिपाही प्रवीण टोकस और मनोज दहिया की टीम ने चार आरोपियों को धर दबोचा।vasant kunj murder


आरोपियों ने स्विफ्ट कार में फर्जी नंबर प्लेट लगा रखी थी। वारदात वाले दिन उन्होंने मंदिर मार्ग इलाके में पेट्रोल पंप से डीजल भरवाया था और रुपये दिए बिना ही फरार हो गए थे। आरोपियों की हरकत सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed