फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two real minor sisters raped in ghaziabad.

गाजियाबादः सगी नाबालिग बहनों से गैंगरेप

Sat, 23 Aug 2014 12:21 PM IST
Updated Sat, 23 Aug 2014 12:21 PM IST
विज्ञापन
Two real minor sisters raped in ghaziabad.

गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में पड़ने वाले खोड़ा में दो नाबालिग सगी बहनों को अगवा कर चार युवकों ने गैंगरेप किया। शुक्रवार को वारदात सामने आने से हड़कंप मच गया। युवकों ने वारदात से पहले बहनों को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया था।

विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि उनकी चार बेटियां स्कूल के बाद दिल्ली मयूर विहार फेज-3 स्थित बैंक गईं थीं। इसी दौरान पड़ोस के रहने वाले युवक और उसके तीन साथियों ने चारों बहनों को अगवा कर लिया।
विज्ञापन


चारों को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर दिया और दो बहनों के साथ चारों ने गैंगरेप लिया। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर दोनों बहनों को मेडिकल के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों की धरपकड़ के लिए दो टीमें बनाई थीं। देर शाम पुलिस ने खोड़ा में दबिश देकर चारों युवकों को धरदबोचा। दूसरी ओर लड़कियां दूसरे संप्रदाय की होने के कारण पुलिस टेंशन में है।

बेहोशी की हालत में छोटी बहनों से किया गैंगरेप

Two real minor sisters raped in ghaziabad.

घटना बुधवार की बताई जा रही है। खोड़ा स्थित भारत नगर में परचून की दुकान चलाने वाले व्यक्ति की 16 वर्षीय, 15वर्षीय, 13 वर्षीय और 10 वर्षीय चार बेटियां हैं। चारों दिल्ली स्थित कोंडली स्थित स्कूल में पढ़ती हैं।

बुधवार को बेटियां स्कूल गईं और लौटते वक्त मयूर विहार फेज-3 स्थित बैंक में किसी काम से चली गईं। लेकिन चारों देर शाम तक भी घर नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी बेटियों को पता नहीं चला।

बृहस्पतिवार की दोपहर पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने दो लड़कियों (10 और 13 वर्ष) को देखा और उन्हें उनके घर तक पहुंचाया। कुछ ही देर बाद अन्य दो बहनें (16 वर्ष और 15 वर्ष) खुद ही लौट आईं। परिजनों को उन्होंने अपनी आपबीती बताई।

उन्होंने परिजनों को बताया कि बैंक से घर लौटते वक्त पड़ोस में रहने वाले नफीस ने अपने तीन साथियों के साथ बहला फुसलाकर उन्हें कार में बैठा लिया और खोड़ा की ओर जाने लगा। कार में ही युवकों ने चारों बहनों को कोल्ड ड्रिंक पिलाई, जिसके बाद उन्हें बेहोशी छाने लगी।

उन्होंने बताया कि चारों बहनों को एक मकान में ले गए। छोटी बहनों को एक अन्य कमरे में बंद कर दिया और उनके साथ बेहोशी की हालत में चारों ने रेप लिया।

शुक्रवार को इस मामले में परिजनों ने थाना इंदिरापुरम में शिकायत की, जिसके बाद नफीस और अन्य तीन साथियों के खिलाफ गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई और लड़कियों को मेडिकल के लिए एमएमजी अस्पताल भेजा गया।

प्रेम प्रसंग को ध्यान में रखकर की जा रही है जांच

Two real minor sisters raped in ghaziabad.

एसएचओ इंदिरापुरम हरिदयाल यादव ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट आनी बाकी है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर मुख्यआरोपी नफीस को दबिश देकर खोड़ा से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस बाकी तीन साथियों को पकड़ लेने का दावा कर रही है लेकिन नफीस के अलावा बाकी के नामों का खुलासा नहीं किया गया है।

बड़ी लड़की से प्यार करता था नफीस
पुलिस का दावा है कि नफीस से पूछताछ में पता चला है कि वह बड़ी लड़की से प्यार करता था और उन्हें जानता था। वह खोड़ा में किराए के मकान में रहता है और बढ़ई का काम करता है। बहरहाल, पुलिस इस बात की जांच में जुटी है कि प्यार एक तरफा ही था कि नहीं।

आम आदमी पार्टी के विरोध पर दर्ज हुई रिपोर्ट  
आम आदमी पार्टी पीड़ितों के पक्ष में आ गई, जिसके बाद मामले में रिपोर्ट दर्ज हो सकी। आप के जिला संयोजक ठाकुर देवेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही थी और परिजन परेशान हो रहे थे।

आप ने चेतावनी दी थी अगर रिपोर्ट दर्जकर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन करेंगे। बहरहाल, पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed