फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two people killed in road accidents, car-bike collisions

सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, कार से लगी बाइक में टक्कर

Mon, 03 Oct 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Mon, 03 Oct 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
Two people killed in road accidents, car-bike collisions
accident - फोटो : graphic

सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार राजस्थान के जिला भरतपुर के गांव सीकरी निवासी (45) रामचंद यहां मानेसर में रहता था। वह पिकअप गाड़ी चलाता था। शनिवार दोपहर वह बाइक से सरहोल बार्डर स्थित टैक्स कलेक्शन ऑफिस में अपनी गाड़ी का टैक्स जमा कराने गया था। 
विज्ञापन


जब वह लौटने लगा तो एनएच-8 पर धनचरी कैंप के पास उसकी बाइक में कार ने टक्कर मार दी। हादसे में रामचंद की मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले में मृतक के भाई नेमचंद की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ थाना डीएफएफ फेज-2 पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
दूसरा मामला सुभाष चौक का है। सेक्टर-33 यूनिटेक झुग्गी निवासी चंदन ने थाना सदर पुलिस को बताया कि शनिवार शाम वह अपने चाचा संतराम(43) के साथ सुभाष चौक से जा रहा था। 


इसी दौरान तेज गति से आ रही एक एंबुलेंस ने उन दोनों को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में उसे चोटें आई हैं, जबकि उसके चाचा की मौके ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed