{"_id":"57f133f94f1c1b8c61574957","slug":"two-people-killed-in-road-accidents-car-bike-collisions","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, कार से लगी बाइक में टक्कर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, कार से लगी बाइक में टक्कर
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 03 Oct 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : graphic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार राजस्थान के जिला भरतपुर के गांव सीकरी निवासी (45) रामचंद यहां मानेसर में रहता था। वह पिकअप गाड़ी चलाता था। शनिवार दोपहर वह बाइक से सरहोल बार्डर स्थित टैक्स कलेक्शन ऑफिस में अपनी गाड़ी का टैक्स जमा कराने गया था।
विज्ञापन
जब वह लौटने लगा तो एनएच-8 पर धनचरी कैंप के पास उसकी बाइक में कार ने टक्कर मार दी। हादसे में रामचंद की मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले में मृतक के भाई नेमचंद की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ थाना डीएफएफ फेज-2 पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
दूसरा मामला सुभाष चौक का है। सेक्टर-33 यूनिटेक झुग्गी निवासी चंदन ने थाना सदर पुलिस को बताया कि शनिवार शाम वह अपने चाचा संतराम(43) के साथ सुभाष चौक से जा रहा था।
इसी दौरान तेज गति से आ रही एक एंबुलेंस ने उन दोनों को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में उसे चोटें आई हैं, जबकि उसके चाचा की मौके ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।