{"_id":"56f6aada4f1c1b2423f14e61","slug":"two-minors-raped-in-delhi-in-same-day-in-their-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी में घरों में भी सुरक्षित नहीं बच्चियां, दो नाबालिगों का रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राजधानी में घरों में भी सुरक्षित नहीं बच्चियां, दो नाबालिगों का रेप
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 27 Mar 2016 09:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में बच्चियां अपने घरों में सुरक्षित नहीं है। आदर्श नगर और सागरपुर इलाके में वहशी युवकों ने तीन साल और चार साल की दो बच्चियों को अपने हवस का शिकार बनाया। दोनों बच्चियों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
बच्चियों के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी बच्चियों के पड़ोस में रहते हैं।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार पहली घटना आदर्श नगर इलाके की है। तीन साल की बच्ची अपने परिजनों के साथ मेट्रो के कंस्ट्रक्शन साइट पर रहती है। उसके परिजन कंस्ट्रक्शन साइट पर मजूदरी करते हैं।
विज्ञापन
23 मार्च की रात करीब साढ़े दस बजे बच्ची झुग्गी में अकेली थी। इसी दौरान उसके पड़ोस में रहने वाला भीमराय(35) उसके घर आया और बच्ची को बहला फुसलाकर अपनी झुग्गी में ले गया।
जहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्र्म किया। बच्ची के शोर मचाने पर आस पास के लोग वहां पहुंच गए और आरोपी को दबोच लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
जबकि बच्ची को इलाज के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल बच्ची को अस्पताल से छुट्टी मिल गर्ई है और वह घर पर है।
वहीं दूसरी घटना सागरपुर इलाके की है। चार साल की बच्ची अपने परिजनों के साथ सागरपुर के मोहन नगर में रहती है। उसके पिता एयर इंडिया में कार्यरत हैं। जबकि मां डाबड़ी स्थित एक निजी अस्पताल में नर्स है।
बृहस्पतिवार को बच्ची घर में अकेली थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला मोंटी(35) उसके घर में आया और बच्ची को चॉकलेट और बिस्कुट देने का झांसा देकर घर में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
आरोपी ने बच्ची को किसी से कुछ नहीं बताने को कहा। बच्ची की मां शाम को घर आई। बच्ची ने मां को पेट दर्द की शिकायत की। पूछताछ करने पर बच्ची ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले अंकल ने उसके साथ गलत काम किया है।
बच्ची की मां ने पुलिस को घटना की जानकारी दी और बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। सागरपुर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्र्ज कर उसे शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है।