{"_id":"5b377457b98c5a564fe08c76b2ac9a0f","slug":"two-minor-girls-kidnapped-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर बाहर खेल रही 2 नाबालिग लड़कियां गायब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर बाहर खेल रही 2 नाबालिग लड़कियां गायब
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 25 Jul 2014 08:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के थाना मुजेसर क्षेत्र में दो नाबालिग लड़कियों के अपहरण का मामला सामने आया है। परिजनों ने मामला दर्ज कराया है। वहीं एक अन्य मामले में थाना ओल्ड फरीदाबाद में 5 वर्षीय बच्चा पिछले दस दिनों से घर से लापता है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक 23 जुलाई को संजय कॉलोनी निवासी महावीर ने थाना मुजेसर में दी शिकायत में बताया कि 22 जुलाई को उसकी 15 वर्षीय लड़की और पड़ोसी कालीचरण की 14 वर्षीय लड़की घर से बाहर गईं थीं। लेकिन उसके बाद दोनों लौट कर नहीं आईं।
विज्ञापन
परिजनों ने काफी तलाश किया लेकिन कुछ पता नहीं लगा। परिजनों का आरोप है कि उनकी लड़कियों का किसी ने अपहरण कर लिया है।
वहीं एक अन्य मामले में घर के बाहर खेल रहे पांच साल के लड़के के गायब होने का मामला सामने आया है।
ओल्ड फरीदाबाद निवासी जगदीश ने थाना ओल्ड फरीदाबाद में 23 जुलाई को दी शिकायत में बताया कि उसका पांच वर्षीय बेटा विपिन 13 जुलाई की शाम को करीब 5 बजे घर के बाहर खेल रहा था। लेकिन उस दिन 7 बजे तक वापस नहीं आया। इसके बाद परिजनों ने उसे ढूंढना शुरू किया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने तीनों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन