{"_id":"37082cfe2b8e6060d0ceac84f1f75454","slug":"two-million-workers-employed-by-the-ames-lime-atm","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम से एम्स कर्मचारी को लगाया दो लाख का चूना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम से एम्स कर्मचारी को लगाया दो लाख का चूना
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 25 Apr 2014 01:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमला नेहरूनगर स्थित एम्स नशा मुक्ति केंद्र पर तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से दो लाख की ठगी का मामला सामने आया है। जालसाजों ने एटीएम कार्ड से हजारों रुपये के रिजर्वेशन कर करीब दो लाख रुपये का चूना लगाया है। पीड़ित ने कविनगर थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
चिरौड़ी के कमल सिंह का एसबीआई राजनगर शाखा में एकाउंट है। उन्होंने 14 फरवरी को कलक्ट्रेट में एटीएम से रुपये निकाले थे। इस दौरान तीन संदिग्ध युवक एटीएम में खड़े थे। कमल ने बताया कि 19 अप्रैल को जब वह पासबुक में एंट्री कराने गया तो खाते से 2 लाख रुपये निकलने का पता चला।
विज्ञापन
जालसाजों ने 50 से अधिक बार एटीएम के माध्यम से टिकट बनाए। रुपये निकलने के उन्हें मैसेज भी मिलते रहे थे, लेकिन कम पढ़े होने से वह मैसेज पढ़ नहीं सके थे। बैंक से मिली जानकारी के अनुसार, सारा पैसा रिजर्वेशन के लिए निकाला गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन