{"_id":"9f4862c3e6fc75fd4cc72cdd2411fdfe","slug":"two-got-murdered-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक का गला रेता, दूसरे के सिर पर फोड़ी बोतल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक का गला रेता, दूसरे के सिर पर फोड़ी बोतल
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 18 Feb 2014 08:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के दरियागंज थाना क्षेत्र में सोमवार रात घोषित बदमाश समेत दो युवकों की हत्या कर दी गई। इनमें से एक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सोमवार रात पुलिस को सूचना मिली कि हिंदी पार्क के पास एक युवक पड़ा है। पुलिस ने बताया कि युवक के गले को चाकू से रेता गया था। उसे लोक नायक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें:'1 लड़की और 3 लड़कों ने चाकू...' बस इतना ही बता सका
विज्ञापन
इसकी पहचान चांदनी महल के कला महल इलाके में रहने वाले फिरोज (29) के रूप में हुई। वह चांदनी महल थाने का घोषित बदमाश था। उस पर चोरी और जेबतराशी के दर्जन भर मामले दर्ज हैं। तफ्तीश के दौरान पता चला है कि कुछ दिन पहले फिरोज का कुछ युवकों से झगड़ा हो गया था।
सोमवार रात फिरोज उन युवकों से बात करने के लिए हिंदी पार्क गया था। पुलिस इस मामले में तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
यह भी पढ़ें:अखबार की छपाई चल रही थी तभी पहुंच गए बदमाश
वहीं मंगलवार सुबह पुलिस ने इलाहाबाद बैंक के पास एक युवक का शव बरामद किया। सिर पर बीयर की बोतल मारकर उसकी हत्या की गई थी। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी। युवक की उम्र 30 वर्ष बताई गई है।
पुलिस ने आशंका जताई कि रात में मारपीट के दौरान युवक की हत्या की गई है। शवको कार की आड़ में फेंका गया था। पुलिस दोनों ही मामलों में आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।