फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two girls being raped in park

सफाई के बहाने पार्क में ले जाकर किया रेप

Sat, 22 Mar 2014 05:06 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sat, 22 Mar 2014 05:06 PM IST
विज्ञापन
Two girls being raped in park

गुड़गांव के सेक्टर-40 थाना क्षेत्र में दो नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


आरोप है कि किराये पर रहने वाले दो युवकों ने बहला-फुसला कर पार्क में ले जाकर उनके साथ वारदात को अंजाम दिया। शुक्रवार को दोनों का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हो गई। देर शाम पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिन्हें शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया।

सेक्टर-40 थाना पुलिस में पीड़िताओं की ओर से दिए बयान के अनुसार बृहस्पतिवार की देर रात वह अपनी दोस्त के साथ दुकान से दवा लेने जा रही थी। इस दौरान उनके घर में किराये पर रहने वाले युवक सोमवीर और विकास ने उन्हें रोका और पास में ही दोस्त के फ्लैट की साफ-सफाई करने के लिए राजी कर लिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जो केमिकल लाया था उसी ने ले ली जान


पीड़िताओं का आरोप है कि इस दौरान दोनों युवक उन्हें फोर्टिस अस्पताल के पास स्थित पार्क में ले गए। थोड़ी देर वहां रुकने के बाद दोनों युवक उन्हें किसी बहाने से साउथ सिटी स्थित एक पार्क में ले गए और वहां दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर, लड़कियों के घर नहीं पहुंचने पर उनके परिजनों ने उनकी तलाश की। अलसुबह दोनों पीड़िताएं घर पहुंचीं और आपबीती सुनाई। इसके बाद दोनों पीड़िताओं के परिजनों ने सेक्टर-40 थाने में शिकायत दर्ज कराई।


पुलिस के अनुसार दोनों पीड़िताओं में से एक की उम्र 13 साल जबकि दूसरी की 17 साल है। दुष्कर्म का मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने देर शाम आरोपी सोमबीर और विकास को गिरफ्तार कर लिया। सेक्टर-40 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जयप्रकाश के अनुसार शनिवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed