फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   two dies during conflict for dance on DJ during marriage party

डीजे पर डांस को लेकर बवाल - दो की मौत, शादी में पसरा मातम

Tue, 06 Mar 2018 09:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Tue, 06 Mar 2018 09:26 PM IST
विज्ञापन
two dies during conflict for dance on DJ during marriage party
दुल्हान का चाचा अंकित (बांए) व दुल्हे का ताऊ हीरालाल - फोटो : अमर उजाला

जहांगीराबाद(बुलंदशहर)। कोतवाली क्षेत्र के गांव टिटौटा में सोमवार देर रात विवाह समारोह में डीजे पर डांस को लेकर बाराती और घराती पक्ष में मारपीट व फायरिंग हो गई। गोली लगने से दुल्हन के चाचा की मौत होने पर गुस्साए ग्रामीणों ने दूल्हे के ताऊ की पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


जहांगीराबाद के गांव टिटौटा निवासी चंद्रपाल सिंह की बेटी किरन का रिश्ता गुलावठी थाना क्षेत्र के गांव गिरधरपुर नवादा निवासी दिनेश के पुत्र राकेश के साथ तय हुआ था। सोमवार शाम गिरधरपुर नवादा से बारात गांव में पहुंची थी।
विज्ञापन


चढ़त के बाद रात करीब 12 बजे डीजे पर डांस करने के दौरान बाराती व घराती पक्ष के लोग भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मौके पर भगदड़ मच गई। लोगों ने खेतों और ग्रामीणों के घरों में छिपकर जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूल्हा और उसके परिजन भी मंडप छोड़कर भाग गए। थोड़ी देर बाद मंडप से करीब 100 मीटर दूर गेहूं के खेत में दुल्हन के रिश्ते के चाचा अंकित (21) पुत्र अतर सिंह का शव पड़ा मिला। उसके शरीर पर गोली लगने के निशान थे।


इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने दूल्हे के बंदूकधारी ताऊ हीरालाल (52) को पीट-पीटकर मार डाला। अन्य बारातियों के साथ भी मारपीट की। घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने घराती पक्ष के नामजद चार आरोपियों राहुल पुत्र तालेवर, जीवन पुत्र कुंदन, अजीत पुत्र यादराम व बंटी पुत्र जगवीर को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed