{"_id":"869e6c2674a107a11716597ae75d1f97","slug":"two-died-in-road-accident-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटर को लगी टक्कर, ड्राइवर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैंटर को लगी टक्कर, ड्राइवर की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 07 Jun 2014 03:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद में दो अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
पहला हादसा
थाना सूरजकुंड की अनखीर चौकी क्षेत्र में शुक्रवार तड़के करीब 3:30 बजे पाली चौक के पास एक कैंटर को सामने से किसी वाहन ने टक्कर मार दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि कैंटर का ड्राइवर की ओर वाला अगला हिस्सा बुरी तरह दबा हुआ था, चालक की मौत हो चुकी थी। जांच अधिकारी विनोद गौतम के मुताबिक, मृतक की पहचान 30 वर्षीय मनोज कुमार के रूप में हुई। जांच में पता लगा कि मृतक झज्जर जिले में बेरी के पहाड़ीपुर गांव का निवासी था। वह भिवंडी (महाराष्ट्र) से कैंटर में बिजली का सामान लेकर फरीदाबाद की एक कंपनी में ला रहा था।
विज्ञापन
दूसरा हादसा
पुलिस के मुताबिक, बृहस्पतिवार शाम 6 बजे एक सोनालिका ट्रैक्टर खराब डंपर को लिफ्ट करके ले जा रहा था। तभी सूरजकुंड स्थित काजल पेट्रोल पंप के पास ट्रैक्टर के सामने अचानक एक वाहन आ गया, जिससे चालक ने तेजी से ब्रेक लगाए। ब्रेक के कारण ट्रैक्टर तो रुक गया, लेकिन पीछे डंपर में बैठा चालक ब्रेक नहीं लगा पाया, जिससे दोनों टकरा गए। टक्कर से डंपर में बैठा हेल्पर खिड़की से बाहर गिर गया और डंपर की चपेट में आने उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मनोज के रूप में हुई। मनोज मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के अतरौली का निवासी था।
विज्ञापन