फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   two boys arrested for sending obscene messages to a girl who rejected his love proposal

12 साल पहले स्कूल में प्यार का प्रस्ताव ठुकराने की मिली ये सजा..

Wed, 17 Jan 2018 11:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 17 Jan 2018 11:32 AM IST
विज्ञापन
two boys arrested for sending obscene messages to a girl who rejected his love proposal

स्कूल में पढ़ने के दौरान छात्रा ने प्यार का प्रस्ताव ठुकराया तो अब 12 साल बाद कांग्रेस नेता के भतीजे और उसके रईसजादे दोस्त ने युवती को अश्लील मैसेज भेजे। फार्म हाउस मालिक के रईसजादे बेटे ने युवती को अश्लील मैसेज कर संबंध बनाने का दबाव बनाया।

विज्ञापन


चार महीने से दोनों रईसजादों की करतूत से परेशान युवती ने 1090 पर सूचना दी तो गाजियाबाद से लेकर लखनऊ तक हड़कंप मच गया। युवती की शिकायत पर कविनगर पुलिस ने कांग्रेस के पूर्व मेयर प्रत्याशी के भतीजे व फार्म हाउस संचालक के रईसजादे बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


कविनगर थाना क्षेत्र की एक कालोनी में रहने वाली एक युवती एनएच-24 से सटी एक हाउसिंग सोसायटी में ब्यूटी पार्लर चलाती हैं। युवती के पिता डॉक्टर हैं। युवती ने बताया कि करीब 12 साल पहले कांग्रेस नेता व पूर्व मेयर प्रत्याशी लालमन सिंह का भतीजा गुलशन उसके साथ राजनगर के एक  स्कूल में 12वीं में पढ़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तब उसने प्रपोज किया था, लेकिन युवती ने उसे ठुकरा दिया था। इसके बीते साल गुलशन फेसबुक पर उसका फ्रेंड बन गया और बातचीत होने लगी। गुलशन ने फिर उसे अश्लीलता भरे मैसेज भेजने शुरू कर दिए। इसके बाद गुलशन को ब्लाक कर दिया।

फेसबुक पर किया तंग

two boys arrested for sending obscene messages to a girl who rejected his love proposal
crying

युवती का आरोप है कि गुलशन ने दीपक नाम के एक युवक को उसे परेशान करने के लिए कहा। दीपक राजनगर एक्सटेंशन स्थित ग्रीन व्यू फार्म हाउस के मालिक का बेटा है। दीपक ने फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी तो युवती ने स्वीकार कर ली।

आरोप है कि थोड़े दिन बाद ही दीपक अश्लील मैसेज करने लगा तो उसने दीपक को भी फेसबुक पर ब्लाक कर दिया। दीपक ने इसके बाद उसे सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर फॉलो करना शुरू कर दिया और यहां भी उसने वही हरकत की। दोनों ने अवैध संबंध बनाने का दबाव बनाया।

बीते शनिवार को दीपक ने युवती को बीच रास्ते में रोक लिया और कहा कि मुझसे संबंध बना। परेशान होकर युवती ने महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 पर कॉल किया तो लखनऊ से गाजियाबाद पुलिस को कार्रवाई के निर्देश मिले।

सीओ मनीषा सिंह ने बताया कि युवती की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपी दीपक और गुलशन को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि बाद में सीजेएम कोर्ट ने दोनों आरोपियों को जमानत दे दी। 

चेहरे पर तेजाब डालने की दी थी धमकी

two boys arrested for sending obscene messages to a girl who rejected his love proposal
acid
युवती का आरोप है कि बीते शनिवार को दीपक ने उसे रास्ते में रोका और बात करने व संबंध बनाने का दबाव बनाया। इंकार करने पर आरोपी ने कहा कि ‘अपने आप को ज्यादा खूबसूरत समझती है। तेरे चेहरे पर तेजाब फेंकवा दूंगा। इसके बाद युवती डर गई और उसने पुलिस से शिकायत की। युवती ने अश्लील मैसेज के प्रिंट निकालकर पुलिस को दिए हैं’।

बात दब जाती, इसलिए चौकी पर नहीं की शिकायत
युवती का कहना है कि परेशान होकर उसने पहले स्थानीय पुलिस से शिकायत करने का मन बनाया, लेकिन उसे अंदेशा था कि दोनों युवकों के पिता व चाचा के रसूख की वजह से कार्रवाई नहीं होगी। इसके चलते उसने सीधे महिला हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि इसके बाद उसने चौकी पर तहरीर दी थी, लेकिन पुलिसकर्मियों ने अपने मुताबिक तहरीर लिखवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed