{"_id":"593ad24d4f1c1b51039c8ef8","slug":"two-bookies-arrested-betting-in-india-srilanka-match","type":"story","status":"publish","title_hn":" भारत-श्रीलंका मैच पर सट्टा लगाने में चार गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भारत-श्रीलंका मैच पर सट्टा लगाने में चार गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 09 Jun 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
DEMO PIC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केशवपुरम इलाके में क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने वाले चार सटोरियों को उत्तर-पश्चिम जिले के स्पेशल स्टाफ ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान ओमकार नगर निवासी ललित कुमार गुप्ता (39), करोलबाग निवासी विजय कुमार (47), बुधविहार निवासी दुर्गा प्रसाद गोयल (47) और राजू गुप्ता (46) के रूप में हुई।
विज्ञापन
पुलिस उपायुक्त मिलिंद डूंबरे ने बताया कि आरोपी ओमकार नगर स्थित एक मकान में चैंपियंस ट्रॉफी में भारत-श्रीलंका के बीच मैच पर सट्टा लगा रहे थे। पुलिस टीम ने छापेमारी कर मकान की दूसरी मंजिल से चारों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 40 हजार रुपये, 39 मोबाइल, 4 लैपटॉप, एक टीवी और 10 रजिस्टर मिले हैं।
विज्ञापन
सभी आरोपी छोटे-मोटे कारोबारी हैं और जल्द रुपये कमाने के चक्कर में सट्टे के धंधे से जुड़ने की बात कही है। आरोपी तीन-चार साल से इस धंधे से जुड़े हैं। पहली बार इनकी गिरफ्तारी हुई है।
विज्ञापन