{"_id":"597d96d94f1c1b201f8b45d1","slug":"two-arrested-with-seven-lakh-fake-currency-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात लाख रुपये के पुराने नोट के साथ दो धरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सात लाख रुपये के पुराने नोट के साथ दो धरे
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 31 Jul 2017 09:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने सात लाख रुपये के पुराने 500-1000 रुपये के नोट के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इनका एक साथी पुलिस को देखकर फरार हो गया। तीनों के आपस में झगड़ा करने की सूचना पर थाना सेक्टर-20 पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने मामले में आरबीआई और आयकर विभाग को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों की पहचान सूरजपुर निवासी पवन और अरुण के रूप में हुई है। इनका सूरजपुर में व्यवसाय है। इनके फरार साथी की पहचान हिंडन विहार नोएडा निवासी अंकुल के रूप में हुई है। वह सेक्टर-18 में मोबाइल की दुकान चलाता है।
विज्ञापन
फरार अंकुल मुख्य आरोपी है। क्षेत्राधिकारी प्रथम एएसपी अभिनंदन ने बताया कि शुक्रवार देर रात करीब सवा नौ बजे सेक्टर-26 स्थित जयपुरिया प्लाजा के पास पीसीआर को तीन युवक आपस में लड़ाई करते दिखे।
विज्ञापन
पुलिस को देखकर एक युवक भाग गया। इसके बाद पीसीआर कर्मियों ने दो युवकों को पकड़ लिया। तलाशी में इनकी कार से सात लाख रुपये के पुराने नोट मिले। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह पुराने नोट को खपाने के लिए जयपुरिया प्लाजा के पास बातचीत कर रहे थे।
इसी दौरान इनका आपस में झगड़ा हो गया था। पुलिस ने इनके पास से बरामद रकम जब्त कर आरबीआई और आयकर विभाग को सूचना दे दी है। सोमवार को आरबीआई और आयकर विभाग की टीम थाने पहुंचकर मामले की जांच करेंगी। तीसरे फरार आरोपी की गिरफ्तारी का भी प्रयास किया जा रहा है।