फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   two arrested with foreign currency from airport

एयरपोर्ट पर 60 हजार डॉलर के साथ दो पकड़े

Mon, 05 Jun 2017 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 05 Jun 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
two arrested with foreign currency from airport
demo pic

दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ ने पावर बैंक व चार्जर में छुपाकर विदेशी करेंसी ले जाते दो यात्रियों को पकड़ा है। दोनों यात्री दिल्ली से बैंकॉक जा रहे थे। इनके पास से 60 हजार यूएस डॉलर बरामद हुए हैं। सीआईएसएफ ने आरोपी यात्रियों को कस्टम विभाग के हवाले कर दिया है। 

विज्ञापन


 सीआईएसएफ अधिकारियों के मुताबिक एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ के जवानों ने शनिवार रात सीसीटीवी कैमरे में एयरपोर्ट पहुंचे दो यात्रियों को संदिग्ध हालत में घूमते हुए देखा। शक के आधार पर दोनों को हिरासत में लेकर उनके सामान की जांच की। 
विज्ञापन


जांच के दौरान यात्रियों के पावर बैंक व चार्जर के अलावा बिस्कुट के पैकेट से काफी संख्या में विदेशी करेंसी मिली हैं। पूछताछ में पता चला कि पकड़े गये यात्रियों के नाम शहजाद शेख और अफताब शेख हैं। दोनों के पास से दिल्ली से बैंकॉक जाने का एयर टिकट है। सूचना मिलते ही कस्टम अधिकारियों ने आरोपियों को अपने हिरासत में ले लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed