{"_id":"59dbb4554f1c1bf4688b4ebc","slug":"two-arrested-in-the-case-of-loot","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटपाट के दो आरोपी धरे, कई मामले सुलझे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूटपाट के दो आरोपी धरे, कई मामले सुलझे
बयूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 09 Oct 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
mobile bane for students
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वारका नॉर्थ थाना पुलिस ने लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बदमाशों की गिरफ्तारी से लूटपाट के तीन और चोरी के दो मामले सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने बदमाशों के पास से 11 मोबाइल फोन और दो बाइक बरामद की है। पकड़े गए बदमाशों की पहचान नजफगढ़ निवासी अजय मिश्रा (37) और बाबू खान (25) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 15 सितंबर को नजफगढ़ निवासी उमाशंकर के साथ बाइक सवार तीन बदमाशों ने द्वारका इलाके में लूटपाट की थी। बदमाश उमा शंकर से 15 हजार रुपये और एक मोबाइल फोन लूट लिया था। थाना प्रभारी जसमोहिंदर चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच करते हुए दो बदमाशों को दबोच लिया। उनके पास से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद कर ली। पूछताछ में बदमाशों के कई आपराधिक वारदात में शामिल होने की बात सामने आई।
विज्ञापन
पुलिस ने बदमाशों के घर पर दबिश देकर 11 मोबाइल फोन बरामद कर लिए। पुलिस ने इनके निशानदेही पर दो बाइक बरामद कर ली है, जिसे बदमाशों ने उत्तम नगर और मंदिर मार्ग से चुराई थी। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि अजय मिश्रा पर चोरी और लूटपाट के 53 मामले दर्ज हैं। हत्या के मामले में वह दस साल से तिहाड़ जेल में बंद रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन