फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   two arrested in loot with finance officer

हॉकी स्टिक दिखाकर फाइनेंस एडवाइजर को लूटा

Sun, 09 Feb 2014 09:14 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 09 Feb 2014 09:14 PM IST
विज्ञापन
two arrested in loot with finance officer

नोएडा के कोतवाली सेक्टर-39 क्षेत्र में शनिवार रात दो बैंककर्मियों से रोडरेज के नाम पर दो युवकों ने मारपीट कर नगदी लूट ली। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों को देर रात गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शंकर सिंह अपने मित्र प्रकाश कुमार के साथ सदरपुर में किराए के मकान में रहता है। शंकर सिंह एक प्राइवेट बैंक में फाइनेंस एडवाइजर है जबकि प्रकाश कुमार लाइफ इंश्योरेंस में मार्केटिंग एग्जिक्यूटिव हैं।
विज्ञापन


शंकर सिंह ने बताया कि शनिवार शाम लगभग सात बजे दोनों अपनी हुंडई कार से सेक्टर-43 से सेक्टर-18 को जा रहे थे। वे सेक्टर-42 के कट पर ही पहुंचे थे कि कालोनी के ही रहने वाले विक्की उर्फ शिकारी और विशाल ने अपनी स्विफ्ट कार को उनकी कार के सामने लगा दी। कहने लगे कि उनकी गाड़ी से टक्कर लगी है। बदले में कार सवार दोनों लोग दस हजार रुपये देने की मांग करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैसे नही देने पर उन्होंने कार से बेस बॉल का डंडा और हॉकी निकालकर पीड़ित को मारने की धमकी देने लगे। इसके बाद विक्की ने प्रकाश का पर्स छीन लिया जिसमें 38 सौ रुपये रखे थे। वहीं, शंकर के पर्स से एटीएम निकाल पर पिन नंबर पूछने लगे। नहीं बताने पर पीटना शुरू कर दिया।

पीड़ित ने अपना पिन नंबर बता दिया। जिसके बाद उसके खाते से एक हजार लेकर उसका एटीएम वापस लौटा दिया। शंकर सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में पता चला कि इन दोनों ने चार दिन पहले सेक्टर-37 चौकी क्षेत्र में एक महिला से पर्स लूट लिया था जिसमें ज्वैलरी और नगदी रखी हुई थी। ज्वैलरी को इन लोगों ने बेच दिया जबकि पर्स में पड़े चार हजार रुपये को पुलिस ने बरामद कर लिया।

रंगे हाथ पकड़ा जेबकतरा
कोतवाली सेक्टर-39 क्षेत्र में जेब तराशी करते वक्त एक आरोपी को रंगे हाथ पकड़ कर लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। जानकारी के मुताबिक रिजवान अहमद सेक्टर 31 स्थित निठारी में रहते हैं। वे दिल्ली जाने के लिए शनिवार की सुबह बॉटेनिकल गार्डेन में पहुंचे थे।


लाइन में टिकट के लिए वे खड़े थे इसी दौरान एक जेब तराश ने उनकी जेब से पर्स निकाल लिया। पर्स निकालते वक्त एक व्यक्ति ने उसे देख लिया और इसकी जानकारी रिजवान को दी। इसके बाद वहां मौजूद भीड़ की मदद से चोर को पकड़कर उन्होंने पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी की पहचान निशांत उर्फ इरशाद के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed