फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   two and a half year old child got murdered

ढाई साल के मासूम की हत्या, घर के बाहर मिली लाश

Fri, 09 May 2014 05:11 PM IST
Updated Fri, 09 May 2014 05:11 PM IST
विज्ञापन
two and a half year old child got murdered

नोएडा के सेक्टर-63 स्थित बहलोलपुर में बृहस्पतिवार को ढाई साल के बच्चे की लाश मिलने से सनसनी फैल गई।

विज्ञापन


बच्चे के चेहरे और सिर पर चोट के निशान मिले हैं। बच्चा बुधवार शाम खेलते वक्त गायब हो गया था। बच्चे के पिता ने रंजिश में बच्चे की हत्या का शक जताया है।

पुलिस ने तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

कमरे के पास मिली लाश

two and a half year old child got murdered

सेक्टर-63 स्थित एक गारमेंट फैक्ट्री में हेल्पर के तौर पर काम करने वाले दशरथ झा बहलोलपुर में अपनी पत्नी और दो बच्चों सहित बाला यादव के मकान में किराए पर रहते हैं। वह मूल रूप से दरभंगा बिहार के निवासी हैं।

इनका एक ढाई साल का बेटा शिवशंकर झा और दो महीने की बच्ची है। दशरथ ने पुलिस को बताया कि बुधवार शाम करीब चार बजे शिवशंकर घर के बाहर खेल रहा था। थोड़ी देर बाद घरवालों ने देखा कि बच्चा वहां नहीं था।

घरवालों ने उसे ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मिला। बृहस्पतिवार सुबह पांच बजे दशरथ के कमरे के नजदीक ही बच्चे की लाश पड़ी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या सिट पटककर मारा उसे?

two and a half year old child got murdered

बच्चे के चेहरे और सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। सीओ सेकेंड विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि दशरथ झा के बगल में उसके भाई हरहर झा का परिवार रहता है।

डेढ़ महीने पहले दोनों के जीजा अजय झा से हरहर झा, राजू, राहुल की लड़ाई हो गई थी। जिसमें दशरथ ने बीच-बचाव किया था। इसी बात पर राजू का पक्ष दुश्मनी ठान बैठा था। दशरथ ने शक जाहिर किया है कि इन लोगों ने मिलकर ही उसके बेटे की हत्या कर दी है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर चोट लगने और रक्त जमा होने को मौत का कारण बताया गया है। बच्चे के चेहरे और सिर पर चोट के निशान मिले हैं। अंदेशा है कि या तो सिर पटककर या फिर सिर पर किसी भारी चीज से चोट कर उसकी हत्या की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed