फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   twenty one year old found murdered on house terrace father arrest in ghaziabad

जब छत पर मिली 21 साल के बेटे की लहूलुहान लाश तो पुलिस ने क्यों किया पिता को गिरफ्तार

Sat, 21 Apr 2018 06:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 21 Apr 2018 06:05 PM IST
विज्ञापन
twenty one year old found murdered on house terrace father arrest in ghaziabad
रॉड से पीट-पीटकर युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद के पूजा कालोनी निवासी एक युवक की बृहस्पतिवार रात लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। सुबह बेटे को छत पर जगाने पहुंचे माता-पिता को उसका शव चारपाई पर खून से लथपथ मिला।

विज्ञापन


मृतक युवक की मां ने पांच अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि पिता-पुत्र में जमीन के लिए आए दिन झगड़े होते थे। पुलिस ने पिता को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन


पूजा कालोनी में अब्दुल रहीम पत्नी शहनाज और तीन बेटों अशफाक, सरताज, इरशाद व पुत्री आबिदा के साथ करीब 22 साल से 50 गज के मकान में रहते हैं। वह ठेली लगाकर फ्रूट चाट बेचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका सबसे बड़ा बेटा अशफाक (21) दिल्ली स्थित आयुर्वेदिक दवा कंपनी में मशीन ऑपरेटर था। वह बृहस्पतिवार रात छत पर सो रहा था। सुबह करीब पांच बजे अब्दुल रहीम और शहनाज उसे जगाने छत पर पहुंचे तो देखा कि उसका खून से लथपथ शव चारपाई पर पड़ा है। सिर से खून निकल रहा था।

शव के पास लोहे की रॉड भी खून से सनी हुई पड़ी थी

twenty one year old found murdered on house terrace father arrest in ghaziabad
रोते परिजन - फोटो : अमर उजाला

शव के पास ही लोहे की एक रॉड भी खून से सनी हुई पड़ी हुई थी। बेटे का शव देखकर उन्होंने शोर मचाया। घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही लोहे की रॉड को कब्जे में ले लिया।

मामले में मृतक अशफाक की मां ने पांच अज्ञात बदमाशों के खिलाफ ट्रानिका सिटी थाने में शिकायत दी है। एसएचओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

25 गज जमीन के लिए पिता से झगड़ता था अशफाक
प्र्राथमिक जांच में पुलिस को पता चला है कि अशफाक जुआ, गांजा व शराब पीने का आदी था। उसकी अक्सर पिता अब्दुल रहीम से लड़ाई होती थी। कई बार तो मामला हाथापाई तक भी पहुंच जाता था।

बयान बदलने पर पिता को हिरासत में लिया

twenty one year old found murdered on house terrace father arrest in ghaziabad
मृतक अशफाक - फोटो : अमर उजाला
अशफाक के जुए की लत के चलते उस पर कर्जा भी हो गया था। जिसे उतारने के लिए डेढ़ साल पहले उसने अपनी 25 गज जमीन को बेच दी थी। अब पिछले कुछ दिनों से अशफाक बची हुई 25 गज जमीन अपने नाम कराने की बात कहकर पिता से झगड़ता था। बृहस्पतिवार रात भी पिता-पुत्र में लड़ाई हुई थी। इसके बाद सभी सोने चले गए थे।       

बयान बदलने पर पिता को हिरासत में लिया 
पुलिस ने घर से सभी सदस्यों से पूछताछ की। पुलिस को पिता के बयानों में विरोधाभास मिला। एसपी ग्रामीण का कहना है कि पिता अब्दुल रहीम बार बार अपने बयान बदल रहा था। शक के आधार पर हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed