कारोबारी की दुकान से बीस किलो सोना और 6.44 करोड़ की नगदी बरामद
राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने पुरानी दिल्ली के एक कारोबारी की दुकान से 20 किलो सोना और 6.44 करोड़ रुपये नगद जब्त किए हैं।
जानकारी मिलने पर डीआरआई अधिकारियों ने दुकान पर छापेमारी की और वहां से एक-एक किलो के बीस सोने के बार सहित 20.64 किलो सोना बरामद किया।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 6.47 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा वहां से 6.44 करोड़ रुपये नगद बरामद किए। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक कुल जब्ती का मूल्य 12.91 करोड़ रुपये है।
तस्करी और काले धन के खिलाफ जारी मुहिम के चलते कार्रवाई
इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पूछताछ की कार्रवाई अभी चल रही है। डीआरआई अधिकारियों ने शुक्रवार को छापेमारी की थी।
वहां वह सोने को बेचना चाहते थे। अधिकारियों ने दुकानदार और उसके एक कर्मी को गिरफ्तार कर लिया। राजस्व खुफिया निदेशालय की तस्करी और काले धन के खिलाफ मुहिम जारी है और इतनी बड़ी मात्रा में सोने और नगदी की बरामदगी इसी का नतीजा है।
पिछले महीने डीआरआई की दिल्ली की क्षेत्रीय इकाई ने 2000 करोड़ रुपये मूल्य का 7 हजार किलोग्राम सोना पकड़ा था। उस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था।