{"_id":"57586d6b4f1c1bca389c5622","slug":"tutor-children-from-obscenity-in-that-beating-by-threatening","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीटने के धमकी देकर ट्यूटर करता है बच्चों से अश्लील हरकत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीटने के धमकी देकर ट्यूटर करता है बच्चों से अश्लील हरकत
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 09 Jun 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
सराय ख्वाजा थानाक्षेत्र में रहने वाले परिवार ने बच्चों के ट्यूशन टीचर पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दी है।
विज्ञापन
परिवार का आरोप है कि पहले भी पुलिस से टीचर की शिकायत की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस मामले को आपसी रंजिश मान रही है। दोनों पक्षों से पूछताछ के बाद ही केस दर्ज करने की बात कह रही है।
विज्ञापन
सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र में रहने वाले पीड़ित परिवार के मुताबिक, उनका बेटा और बेटी पास ही एक युवक के यहां ट्यूशन पढ़ते हैं। कुछ दिन पहले बच्चों ने बताया कि ट्यूटर उनके साथ अश्लील हरकत करता है और शिकायत करने पर पीटने की धमकी देता है। डरकर बच्चों ने ट्यूशन जाना छोड़ दिया।
विज्ञापन