फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   tution teacher molested seven year old girl in ghaziabad

ट्यूशन टीचर ने 7 साल की बच्ची से की शर्मनाक हरकत, लोगों ने सिर मुंडकर कालोनी में घुमाया

Fri, 24 Nov 2017 01:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 24 Nov 2017 01:19 PM IST
विज्ञापन
tution teacher molested seven year old girl in ghaziabad

गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र की एक कालोनी में बृहस्पतिवार रात ट्यूशन पढ़ाने आए शिक्षक ने सात साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश की। बच्ची की मां ने देखकर शोर मचाया तो लोगों ने आरोपी ट्यूटर की जमकर धुनाई की और उसे गंजा कर कालोनी में घुमाया।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी ट्यूटर को गिरफ्तार कर लिया। बच्ची के परिजनों की शिकायत पर खोड़ा पुलिस ने ट्यूटर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे हुई।
विज्ञापन


ट्यूटर बच्ची को अकेले कमरे में पढ़ा रहा था। एकांत देखकर उसने बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश की। कमरे के पास से गुजर रही बच्ची की मां के देख लेने पर उसे पकड़ लिया गया। सीओ इंदिरापुरम राकेश मिश्रा ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी राम बहादुर शर्मा (40) समस्तीपुर बिहार का रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सर! स्कूल जाना हुआ मुश्किल, लड़के छेड़ते हैं मुझे

tution teacher molested seven year old girl in ghaziabad

नंदग्राम कालोनी में रहने वाली 12वीं की छात्रा मनचलों से परेशान है। स्कूल आते-जाते दूसरे स्कूल के तीन स्टूडेंट छात्रा पर कमेंट और छेड़छाड़ कर परेशान करते हैं। विरोध करने पर भी वह न माने तो छात्रा अपने परिजनों के साथ बृहस्पतिवार को सिहानी गेट थाने शिकायत करने पहुंची।

पुलिस ने 12वीं के ही तीन छात्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नंदग्राम क्षेत्र के ही एक नामचीन स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ती है। छात्रा का आरोप है कि उसकी बहन के स्कूल में पढ़ने वाले तीन छात्र उसे रोजाना परेशान करते हैं।

स्कूल आते-जाते उस पर कमेंट करते हैं। गाने गाकर उस पर अश्लील टिप्पणी करने के साथ उसे ले जाने की बात करते हैं। उसका स्कूल आना-जाना मुश्किल हो गया है। उसने कई बार छात्रों का विरोध भी किया, लेकिन वह नहीं माने।

tution teacher molested seven year old girl in ghaziabad

उनकी वजह से उसे स्कूल जाते हुए भी डर लगने लगा है। छात्रा ने छेड़छाड़ करने वाले तीनों स्टूडेंट्स की करतूत अपने घरवालों को बताई। परिजनों ने नंदग्राम चौकी पर इसकी शिकायत दी।

बृहस्पतिवार को उन्होंने सिहानी गेट थाने में तीनों आरोपियों को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसओ सिहानी गेट विनोद कुमार पांडेय का कहना है कि तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed