फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   tunnel of 150 feet found in delhi dwarka for petrol theft, explosion took place mastermind arrested

तेज धमाके के बाद खुला दिल्ली की 150 फुट लंबी सुरंग का राज, ये थी बनाए जाने की वजह

Wed, 24 Jan 2018 06:17 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 24 Jan 2018 06:17 PM IST
विज्ञापन
tunnel of 150 feet found in delhi dwarka for petrol theft, explosion took place mastermind arrested
tunnel in delhi

राजधानी दिल्ली के द्वारका में 150 फुट लंबी सुरंग मिलने से सनसनी मच गई है। यह सुरंग जिस काम के लिए बनाई गई थी वह काफी हैरान करने वाली है। इसका राज तब खुला जब बीती रात 9 बजे यहां एक बड़ा धमाका हुआ।

विज्ञापन


दरअसल दिल्ली के द्वारका में इंडियन ऑयल की भूमिगत जा रही पाइल लाइन से पेट्रोल चुराते वक्त भारी ब्लास्ट हुआ जिसके बाद पिछले 2-3 महीने से चल रही शातिर चोरों की योजना की पोल खुल गई।
विज्ञापन


इन चोरों ने 150 फुट लंबी और 2.5 फुट चौड़ी सुरंग बनाकर पेट्रोल पाइपलाइन से पाइप जोड़ रखा था जिससे वह पेट्रोलिम ऑयल की चोरी कर रहे थे। जिसके चलते मंगलवार रात पेट्रोलियम गैस का गुबार निकला और भीषण ब्लास्ट हुआ जिससे आसपास के मकान तक हिल गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

धमाके के बाद लोग घबरा गए

tunnel of 150 feet found in delhi dwarka for petrol theft, explosion took place mastermind arrested

धमाके के बाद लोग घबरा कर अपने-अपने घरों से बाहर निकल और प‌ुलिस को ‌फोन किया। सूचना पाते ही पुलिस वहां पहुंची। पुलिस के साथ-साथ ही क्राइम टीम, बम निरोधी दस्ता और डॉग स्क्वायड भी पहुंचा। बाद में इंडियन ऑयल विभाग को भी सूचना दी गई, जिसके बाद उसके आलाधिकारी मौके पर पहुंचे।

मामले की जांच कर रही द्वारका पुलिस के अनुसार मामले में पांच आरोपी थे, जिसमें से एक को पुलिस ने धर दबोचा है। पुलिस उसे इस मामले का मास्टरमाइंड बता रही है। उसका नाम जुबैर है। जबकि 4 अन्य आरोपी फरार हो गए, जिनका पता लगाने की कोशिश पुलिस कर रही है।

द्वारका, एनएसआईटी कालेज के पास सूरज विहार, इलाके में भूमिगत जा रही इंडियन ऑयल की पाइप लाइन में छेद करके पेट्रोल चोरी करने का काम पिछले दो-तीन दिन से चल रहा था। मंगलवार को पेट्रोल चोरी के बाद सभी चोर सुरंग का मुंह बंद कर चले गए थे जिसके बाद वहां गैस बनी और ब्लास्ट हो गया।

देर रात हुआ धमाका

tunnel of 150 feet found in delhi dwarka for petrol theft, explosion took place mastermind arrested

गनीमत ये रही कि उस वक्त वहां को मौजूद नहीं था वरना उसकी जान भी जा सकती थी। मिली जानकारी के मुताबिक इससे पहले मथुरा में तेल पाइप लाइन से पट्रोलियम पदार्थों की कई बार चोरी पकड़ी गई है।

वहीं बीते 2016 में दिल्ली के उत्तम नगर में भी धरती के अंदर से सुरंग बना कर पेट्रोलियम पदार्थ की चोरी का खुलासा हुआ था। और उसी के लगभग सात महीने बाद दिल्ली के मुंडका इलाके में भी सुरंग बनाकर तेल की चोरी का खुलासा हुआ था।

वहीं भारत सरकार का यह उपक्रम इंडियन ऑयल कारपोरेशन लिमिटेड की भूमिगत पाइपलान बिजवासन से पानीपत तक जाती है। यही पाइपलाइन द्वारका इलाके से जा रही है। जहां मंगलवार देर रात इंडियन ऑयल की इसी पाइपलाइन के पास के एक प्लॉट में भीषण धमाका हुआ।

tunnel of 150 feet found in delhi dwarka for petrol theft, explosion took place mastermind arrested
tunnel in delhi

वहीं सूत्रों की माने तो यह प्लाट यहीं के स्थानीय निवासी का है, जिसने इसे गाड़ियों का बम्फर ठीक करने वाले मिस्त्रियों को किराये पर दे रखा है। प्लॉट के अंदर एक कमरा बना हुआ हैं और टीने की छतें है।

धमाके के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो प्लाट के अंदर उन्हें कमरे के एक कोने में चार फुट करीब चौड़ा गड्ढा खुदा हुआ मिला। जो करीब 8 फीट गहरा था।  गड्ढे को ऊपर से लोहे, प्लास्टिक और बोरों से ढंका गया था, जो धमाके के बाद बिखर गया।

पुलिस गड्ढे के अंदर देखा तो वहां पाइप लाइन दिख रही थी । जिससे तेल चोरी करने का प्रयास किया जा रहा था, जिसके चलते ये ब्लास्ट हुआ। फिलहाल द्वारका नार्थ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है।

वहीं फरार आरोपियों की तलाश में भी जुट गई है। हालांकि की अभी ये साफ नहीं हो सका है कि  इंडियन ऑयल की इस पाइप लाइन से ये शातिर चोर कब से ऑयल चुराने का काम कर रहे हैं और अब तक कितने का ऑयल चुरा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed