{"_id":"a1d8210f2a8c666bc35b03cd1639cec0","slug":"try-to-modifiy-murder-as-accident-slit-throats-set-fire-to-room","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या को हादसा बनाने की कोशिशः गला रेत, कमरे में आग लगा दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या को हादसा बनाने की कोशिशः गला रेत, कमरे में आग लगा दी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 30 Apr 2014 01:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू निवासी नितिन कुमार उर्फ सोनू का मंगलवार को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद परिजन शव जम्मू ले गए। सीमापुरी में सोमवार को सोनू की धारदार हथियार से गला रेतने के बाद कमरे में आग लगाकर वारदात को हादसा करार देने का प्रयास किया गया था।
विज्ञापन
मकान मालिक ने पुलिस को बताया है कि उसके घर से 30 हजार रुपये व कुछ जेवरात गायब हैं। ऐसे में पुलिस आशंका जता रही है कि जम्मू से आए दोस्तों ने वारदात को अंजाम दिया। सीमापुरी थाना पुलिस दोस्तों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से गांव गाड़ीगढ़, पीएस सतवाड़ी, जम्मू निवासी नितिन करीब दो माह पूर्व जानकार विजय कुमार के पास टैक्सी पर हेल्परी करने नई सीमापुरी इलाके में आया था। विजय ने अपने ही घर में पहली मंजिल पर उसे कमरा दे दिया था।
विज्ञापन
शनिवार को किसी समारोह में भाग लेने के लिए विजय सोनीपत चला गया था। सोनू के पास जम्मू निवासी दो युवक आए हुए थे। विजय ने पुलिस को बताया कि सोमवार सुबह करीब 11.15 बजे उसकी सोनू से बात भी हुई थी। सब कुछ ठीक था।
दोपहर करीब 1.50 बजे पुलिस और दमकल को कमरे में आग की खबर मिली थी। जांच में पता चला कि सोनू के आधे शरीर के साथ कमरे का कुछ सामान भी जला हुआ है। पुलिस को विजय ने जम्मू से आए सोनू के दोस्तों के बारे में बताया। जम्मू में नितिन के परिवार में पिता चुंगीलाल, मां विमला देवी, तीन भाई व दो बहनें हैं।