{"_id":"0d96a1ce3d9d7d5b16fe35a267032cea","slug":"try-to-avoid-falling-off-the-bridge-in-train-death-of-two-boys-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से बचने की कोशिश में पुल से गिरकर युवकों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन से बचने की कोशिश में पुल से गिरकर युवकों की मौत
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 03 Sep 2014 01:23 AM IST
विज्ञापन
विजयनगर थाना क्षेत्र में हिंडन बैराज पर रेलवे ट्रैक पार कर रहे दो युवकों की पुल से गिरकर मौत हो गई। एसएचओ विजयनगर एके सिंह ने बताया कि मंगलवार देर रात दोनों परिवार के साथ हिंडन बैराज से गुजर रहे थे।
विज्ञापन
ट्रेन आती देख जल्दी से ट्रैक पार करने लगे, लेकिन ट्रेन आ गई। ट्रेन से बचने को दौड़े तो पुल से नीचे गिर गए। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उपचार केदौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
एसएचओ ने बताया कि मृतकों की पहचान विकास और सुकुमार के रूप में की गई है। विकास झारखंड और सुकुमार पश्चिम बंगाल का रहने वाला था। दोनों मजदूरी करते थे। हादसे के वक्त परिवार के साथ मजदूरी कर लौट रहे थे।
विज्ञापन
पुल से गिरने के बाद परिवार के अन्य सदस्य तुरंत उन्हें अस्पताल ले गए, जहां उन्होंने बचाने की कोशिश की गई, मगर सिर में गंभीर चोट लगने से उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।