{"_id":"b8abb48f1b920055643e3ec06139a62a","slug":"troopers-found-the-body-of-missing-the-train-in-bihar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से लापता फौजी का शव बिहार में मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन से लापता फौजी का शव बिहार में मिला
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 17 Mar 2015 01:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महीनेभर की छुट्टी पर घर आ रहा शिलांग में तैनात बीएसएफ का जवान अचानक ट्रेन से लापता हो गया। उसका शव बिहार के सीवान रेलवे स्टेशन के निकट मिला। उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। परिजन शव लेने बिहार रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
संभल के नखासा थाना क्षेत्र के सिंहपुरसानी गांव निवासी स्वर्गीय मास्टर लच्छू सिंह का पुत्र नीरज चौधरी (48) बीएसएफ में है। उसकी तैनाती मेघालय के शिलांग में थी।
विज्ञापन
नीरज चौधरी की मां व अन्य परिजन तो सिंहपुरसानी में रहते हैं, लेकिन बेटी एवं बेटे की पढ़ाई के लिए पत्नी गाजियाबाद में रहती है।
बताते हैं कि नीरज ने अपनी शादी की सालगिरह पर महीनेभर की छुट्टी ली और 14 मार्च की रात शिलांग से गाजियाबाद आने के लिए ट्रेन में सवार हुआ। उसकी अगली बर्थ पर रोहतक (हरियाणा) निवासी एक अन्य सैनिक भी छुट्टी पर आ रहा था।
विज्ञापन
बताते हैं कि नीरज अपनी पत्नी व बच्चों को सरप्राइज देना चाहता था, इसलिए आने की पूर्व सूचना नहीं दी थी। ट्रेन में रात्रि करीब 11 बजे दोनों जवान बातें करने के बाद सो गए।
साथी जवान ने परिजनों को बताया कि सुबह चार बजे जब उसकी नींद खुली तो नीरज चौधरी का सामान व मोबाइल फोन आदि तो बर्थ पर ही था, लेकिन वह नहीं था।
काफी समय के बाद भी जब नीरज नहीं लौटा तो उसने पूरे कंपार्टमेंट में तलाश किया, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। इसके बाद परिजनों को सूचना दी।
परिजनों में खलबली मच गई। 15 मार्च को ही गाजियाबाद में नीरज चौधरी के अपहरण का केस लिखाया गया, लेकिन सोमवार को जीआरपी सीवान (बिहार) ने सूचना दी कि एक बीएसएफ जवान नीरज का शव छपरा रेलवे स्टेशन के पास मिला है। आईकार्ड से उसकी शिनाख्त हुई।