फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   traffic policemen extortion case registered in delhi

तीन ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के खिलाफ जबरन वसूली का मामला दर्ज

Fri, 25 Nov 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 25 Nov 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
traffic policemen extortion case registered in delhi
- फोटो : demo pic

उत्तर-पश्चिमी जिले के आदर्श नगर थाने में जबरन वसूली करने वाले दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इनमें एक हवलदार व दो सिपाही शामिल हैं। जबरन वसूली का मामला दर्ज होने के बाद तीनों पुलिसकर्मी फरार हो गए। इन पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जा रही है। इन पुलिसकर्मियों ने व्यवसायी से 1.20 लाख रुपये ऐंठ लिए थे।

विज्ञापन


उत्तर-पश्चिमी जिला डीसीपी मिलिंद डुमबेरे के अनुसार जनकपुरी निवासी सुभाष पहूजा(58) अपनी कार से 22 नवंबर को मुकरबा चौक होते हुए  वजीराबाद जा रहे थे। जब वह आदर्श नगर मेट्रो स्टेशन केपास पहुंचे तो ट्रैफिक पुलिसकमयों ने चेकिंग केलिए उनकी कार रोकी। सुभाष जब चालान की राशि कार के डेसबोर्ड से निकालने लगे तो उसी समय ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने उसकी कार में 500-500 रुपये की दो गड्डियां देख लीं।
विज्ञापन


कार में गड्डी देखकर सिपाही मनोज व प्रदीप ने कार में चेकिंग करना शुरू कर दिया। जब सुभाष ने इसका विरोध किया तो दोनों सिपाहियों ने कार को जब्त करने की धमकी दी। सुभाष के पास एक लाख 20 हजार रुपये थे। एक लाख रुपये 500 के पुराने नोटों में थे,जबकि 20 हजार 100 के नोटों में थे। इस समय हवलदार सुरेश चंद मौके पर पहुंच गया। तीनों पुलिसकर्मियों ने कुछ बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सिपाही मनोज व प्रदीप सुभाष की कार में बैठ गए और उसका मोबाइल ले लिया। मोबाइल से सिम निकालकर बाहर फेंक दिया। सिपाही उसे धमकाने लगे कि पुराने नोट रखने पर सात वर्ष की सजा है। दोनों सुभाष पर पैसे देने के लिए दवाब बनाने लगे।

सुभाष पुलिसकर्मियों से आग्रह करने लगा कि वह ये पैसे नौ दिसंबर को होने वाली भतीजे की शादी के लिए ले जा रहा है। उसने पुलिसकर्मियों ने पैसे न लेने का आग्रह किया। सिपाही सुभाष को आईटीओ की तरफ ले गए। दो घंटे घुमाने केबाद सिपाहियों ने सुभाष से सारे पैसे लेकर उसे छोड़ दिया।


पुलिसकर्मियों ने सुभाष के पैसे लौटाए
इसके बाद परेशान सुभाष आजादपुर चौक पहुंचा। यहां उसे दोनों आरोपी पुलिसकर्मी मिल गए। यहां सुभाष ने आरोपी पुलिसकर्मियों को भतीजे की शादी का कार्ड दिखाया और पैसे वापस देने के लिए कहा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी दोनों पुलिसकर्मियों ने सुभाष को सारे पैसे लौटा दिए थे। हालांकि पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी पुलिसकर्मियों ने सुभाष को कुछ ही रकम लौटाई थी। सुभाष ने 23 नवंबर को इसकी शिकायत आदर्श नगर थाने में की। सुभाष की शिकायत पर हवलदार सुरेश चंद, सिपाही मनोज व प्रदीप के खिलाफ जबरन वसूली व अपराधिक षडयंत्र का मामला दर्ज किया गया है। तीनों पुलिसकर्मी ट्रैफिक पुलिस के मॉडन टॉउन सर्किल में तैनात था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed