{"_id":"5856836b4f1c1b5361c05ddc","slug":"tow-policeman-are-accuse-of-kidnapping","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पुलिसकर्मियों पर अपहरण करने का आरोप, किए लाइन हाजिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो पुलिसकर्मियों पर अपहरण करने का आरोप, किए लाइन हाजिर
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 19 Dec 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
अपहरण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में घुसकर देशी पिस्तल के दम पर व्यक्ति के साथ मारपीट कर अपहरण करने का प्रयास दो पुलिसकर्मी को महंगा पड़ गया। दोनों पुलिसकर्मियों को पुलिस आयुक्त ने लाइन हाजिर करने के आदेश दे दिए हैं। हालांकि अभी मामला दर्ज नहीं हुआ है। वाकया शनिवार देर शाम पन्हैड़ा खुर्द का है।
विज्ञापन
पीड़ित राजवीर उर्फ राजू निवासी पन्हैड़ा खुर्द ने बताया कि शुक्रवार शाम को गांव स्थित तालाब के पास मंदिर पर दो लडक़े एक मंदबुद्वि बच्चे गगन को पीट रहे थे। शोर सुनकर वह भी मौके पर पहुंच गये। उसने बीच-बचाव कर दोनों लड़कों को थप्पड़ मार दिए और मामला रफा-दफा करवा दिया। इन लड़कों में एक लड़का रोहताश निवासी सोलड़ा का रहने वाला है।
विज्ञापन
आरोप है कि शनिवार करीब साढ़े पांच बजे धर्मपाल नाम का व्यक्ति 4/5 लोगों के साथ आया और राजू-राजू पुकारने लगे। मौके पर न होने के कारण बड़े भाई रवि ने मुझे फोन कर बुलाया। घर पहुंचते ही ये लोग राजू पर टूट पड़े और मारपीट करने लगे।
विज्ञापन
इन लोगों में सेक्टर 12 थाना का एडिशनल एसएचओ इंस्पेक्टर दलवीर, छांयसा निवासी सुमेर और ऊंचा गांव सीआईए कर्मी राकेश मलिक थे। आरोप है कि इन लोगों ने पीड़ित के कनपटी पर पिस्टल लगा दी और अपहरण करने का आरोप लगाया।
लेकिन पत्नी रचना शर्मा और भाभी गुड्डी आरोपियों से भिड़ गई। आरोपियों ने महिलाओं के साथ अश्लील हरकत करते हुए मारपीट की। शोर-शराबा सुनकर अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे गए। विवाद को बढ़ता देख सीआईए कर्मी राकेश मलिक ने फोन कर अन्य लोगों को बुला लिया।
आरोप है कि इन लोगों ने घर वालों को हथियार दिखाकर आरोपी राकेश मलिक को छुड़ाकर भाग गए। जबकि ग्रामीणों ने इंस्पेक्टर दलवीर को दबोच लिया। इसकी सूचना छायंसा थाना पुलिस को दी और मोहना रोड जाम कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को साथ ले गई।
दोनों पुलिसकर्मी को पुलिस आयुक्त ने लाइन हाजिर कर दिया है। पीड़ित राजवीर से शिकायत ले ली गई है। जांच के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।
महेंद्र सिंह, थाना प्रभारी, छायंसा पुलिस