यूपी: बाउंसर ने युवती से रेप कर बनाई अश्लील क्लिप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद में राजनगर एक्सटेंशन निवासी युवती को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर रेप करने और अश्लील क्लीपिंग बनाने का मामला सामने आया है।
आरोपी युवक क्लीपिंग को सार्वजनिक करने की धमकी देकर पीड़िता से पांच लाख रुपये की मांग कर रहा था।
पीड़िता ने सिहानी गेट कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी जावेद उर्फ अमित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दूसरी ओर, पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है।
बेहोशी की हालत में किया रेप
एसएचओ अशोक सिसोदिया ने बताया कि डासना निवासी बाउंसर जावेद मसूरी टोल प्लाजा पर तैनात है। पीड़िता गाजियाबाद स्थित निजी मोबाइल कंपनी में कार्यरत है।
कंपनी में आने-जाने के दौरान अमित उर्फ जावेद की दोस्ती उससे हुई थी। आरोपी ने अपना असली नाम छिपाए रखा। जावेद ने अपना नाम अमित बताया था और खुद को निजी कंपनी का कर्मचारी बताता था।
पीड़िता ने बताया कि दोस्ती के करीब चार माह बाद अमित ने राजनगर स्थित पीड़िता के फ्लैट पर नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर बेहोशी की हालत में रेप किया और क्लिपिंग बना ली। इसके बाद से ही वह पांच लाख रुपयों की मांग उससे कर रहा था। रुपया न मिलने पर उसने क्लीपिंग को सार्वजनिक करने की धमकी दी थी।