फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Together with the landlord of the murdered girl lover

महिला ने प्रेमी संग मिलकर की मकान मालिक की हत्या

Sun, 06 Mar 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sun, 06 Mar 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
Together with the landlord of the murdered girl lover

फर्रूखनगर क्षेत्र में दो दिन पहले सरसों के खेत में मिले शव की पहचान हो गई है। पुलिस ने हत्या के आरोप में किराये पर रहने वाली महिला व उसके प्रेमी सहित तीन को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पुलिस सोमवार को उन्हें रिमांड पर लेकर अन्य छानबीन पूरी करेगी। पुलिस के अनुसार, दो दिन पहले मिले अज्ञात शव की पहचान सरस्वती एन्क्लेव निवासी सुरेंद्र (35) के रूप में हुई है। जिसकी हत्या प्रेम प्रसंग को लेकर की गई थी।
विज्ञापन


थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि आरोपी रेखा, उसका प्रेमी अभिमन्यु और विजय हैं। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने हत्या की बात कबूल कर ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें सोमवार को अदालत में पेश कर छानबीन के लिए रिमांड पर लिया जाएगा ताकि इस केस से जुड़ी बातें सामने आ सके। पुलिस के अनुसार, फाजिलपुर निवासी अभिमन्यु व रेखा के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था।

अभिमन्यु रेखा से शादी करना चाहता था

Together with the landlord of the murdered girl lover

मूलरूप से पलवल की रहने वाली रेखा गुड़गांव के सरस्वती एन्क्लेव में अपने छह साल के बेटे के साथ सुरेंद्र के मकान में किराये पर रहती है। पुलिस के अनुसार, अभिमन्यु रेखा से शादी करना चाहता था। 

वहीं सुरेंद्र शराब पीकर रेखा से अभद्रता करता था, जिससे वह काफी परेशान थी। यह बात उसने अभिमन्यु को बताई और फिर उसने अपने दोस्त विजय के साथ मिलकर सुरेंद्र की हत्या कर दी। 

अभिमन्यु ने बताया कि वह गांव के विजय को अपनी अल्टो कार से सेक्टर-10 पहुंच गया। वहां उनकी सुरेंद्र के साथ झगड़ा हो गया। दोनों सुरेंद्र को कार में बैठाकर ले गए। 

रात करीब 12 बजे फाजिलपुर बादली व जोनियावास के कच्चे रास्ते पर हत्यारों ने सुरेंद्र के सिर पर डंडा मारा कर उसको बेहोश कर दिया। उन्होंने रस्सी से गला दबाकर सुरेंद्र की हत्या कर दी और शव को खेत में फेंक कर फरार हो गए। पुलिस हत्या का खुलासा कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सोमवार को उन्हें अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed