{"_id":"f1b5ed651e177efdfa56b0190f1e13ec","slug":"to-make-ration-card-man-rapes","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन कार्ड बनवाने के नाम पर कर दिया रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राशन कार्ड बनवाने के नाम पर कर दिया रेप
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 08 Mar 2014 06:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के न्यू अशोक नगर में राशन कार्ड बनवाने का झांसा देकर 42 वर्षीय महिला से रेप का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार महिला मौजपुर इलाके में रहती है। महिला शुक्रवार को न्यू अशोक नगर थाने में दुष्कर्म किए जाने की शिकायत की।
शिकायत में उसने बताया कि गत वर्ष अगस्त माह में उसकी मुलाकात नागेश्वर से हुई थी। नागेश्वर ने उसे राशन कार्ड बनवाने का वायदा किया था। उसने आरोप लगाया कि अगस्त महीने में नागेश्वर उसे राशन कार्ड बनवाने की बात कहकर न्यू अशोक नगर स्थित एक फ्लैट में ले गया। जहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
लेकिन उसके बाद से आरोपी उससे दूर रहने लगा और न ही उसका राशन कार्ड ही बनवाया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसका मेडिकल करवाया। जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि होने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से उस फ्लैट के बारे में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन